मिशन 2021: TMC ने भाजपा के खिलाफ शुरू किया 'सेफ फ्रॉम बीजेपी' अभियान, 1 घंटे में एक लाख लोग जुड़े

नई दिल्ली। बिहार के बाद विधानसभा चुनाव का अगला नंबर अब पश्चिम बंगाल का है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के गढ़ में पकड़ मजबूत करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। ऐसे में अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) भी कहां पीछे रहने वाली है। ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने शनिवार को 2021 के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा के खिलाफ एक डिजिटल अभियान शुरू किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बीजेपी पर निशाना साधने के उद्देश्य से बनाए गए इस अभियान को 'Mark Yourself Safe from BJP' यानी 'बीजेपी से सुरक्षित रहने के लिए खुद को चिन्हित करें' कहा जा रहा है।

Recommended Video

    West Bengal : BJP के खिलाफ TMC ने फूंका बिगुल, शुरु किया ऑनलाइन अभियान | वनइंडिया हिंदी
    Mission 2021 TMC launches digital campaign Mark Yourself Safe from BJP

    गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में अक्सर टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच संघर्ष की घटनाएं सामने आती रहती है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कई बार बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या और मारपीट को लेकर भाजपा के निशाने पर रही हैं। वहीं, ममता बनर्जी ने भी बीजेपी पर कई बार ऐसे ही आरोप लगाए हैं। अब राज्य में चुनाव नजदीक हैं, ऐसे में राजनीतिक पार्टियों ने तैयारी शुरू कर दी है। इस क्रम में सबसे पहला कदम मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी के खिलाफ डिजिटल अभियान शुरू करके उठाया है।

    यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में नवरात्रि की तैयारियां पूरी, CM ममता बनर्जी ने किया दुर्गा पूजा पंडालों का उद्घाटन

    टीएमसी सूत्रों ने दावा किया कि यह राज्य के लोगों को 'देश भर में भगवाकरण द्वारा किए जा रहे गलत कामों' के खिलाफ एकजुट करने का एक तरीका है। पार्टी द्वारा बनाए गए वेबसाइट savebengalfrombjp.com पर पहले एक घंटे में ही 1 लाख 21 हजार लोग इस अभियान के लिए पंजीकरण कराया। वहीं, हर घंटे यह संख्या बढ़ रही है। यहां कि इस अभियान के लिए एक फेसबुक पेज भी बनाया गया है, जहां लगभग 80,000 सदस्यों को पंजीकृत किया गया है। इसी अभियान से जुड़ा एक वीडियो भी टीएमसी के ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+