Miss World 2023 Pageant: 27 साल बाद भारत करेगा 'मिस वर्ल्ड' की मेजबानी, 130 देश की सुंदरियां लेंगी हिस्‍सा

Miss World 2023 Pageant: इस बार मिस वर्ल्‍ड 2023 का आयोजन भारत में होगा। भारत में पूरे 27 साल बाद ये विश्‍व स्‍तरीय प्रतियोगिता होने जा रही है।

Miss World 2022

Miss World 2023 की मेजबानी इस बाद भारत करेगा। विश्‍व स्‍तर पर आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में 130 देशों की सुंदरियां हिस्‍सा लेंगी। गुरुवार का मिस वर्ल्‍ड ऑर्गनाइजेशन ने ये घोषणा की और बताया कि इस साल के अंत में नवंबर-दिसंबर में इस प्रतियोगिता का ग्रेंड फिनाले होगा। इसके एक महीने पहले प्रतिभागियों को शार्टलिस्‍ट करने के लिए कई राउंड होंगे।

आगरा और वाराणसी में आयोजित होगा रैंप वॉक

इस प्रतियोगिता में यूपी केंद्र होगा, वाराणसी और आगरा में दुनिया भर से जुटने वाली सुंदरियां रैंप वॉक करती नजर आएंगी। मिस वर्ल्ड के इंडिया में आयोजन पर Miss World 2022 Karolina Bielawska ने खुशी जाहिर की।

इससे पहले 1996 में भारत में हुई थी मिस वर्ल्‍ड प्रतियोगिता

इससे पहले 1996 में भारत ने मिस वर्ल्‍ड की मेजबानी की थी। 27 साल बाद एक बाद फिर भारत में 71 वें मिस वर्ल्ड 2023 की मेजबानी करने का मौका मिला है। हालांकि ये इसकी अभी अधिकारिक तारीख का खुलासा नहीं किया गया है। बस ये ऐलान किया गया है कि विश्‍व वर्ल्‍ड की सौंदर्य प्रतियोगिता इस साल नवंबर या दिसंबर में होने की उम्मीद है।

130 देशों की सुंदरियां आएंगी भारत

भारत में आयोजित हो रही इस प्रतियोगिता में 130 से अधिक देश की सुंदरियां रैंप वॉक करते हुए मिस वर्ल्‍ड खिलाब जीतने की होड़ में शामिल नजर आएंगी। मिस वर्ल्‍ड प्रतियोगिता जिसके लिए सुंदरियों का उनकी सुंदरता के साथ उनकी बुद्धिमत्ता के कई अन्‍य पैमानों पर जांचा जाता है। जिसके बाद सलेक्‍टशन किया जाता है।

भारत की ये सुंदिरियांं जीत चुकी हैं पहले ये खिताब

भारत की जिन सुंदरियों ने पहले ये खिताब अपने नाम किया है, वो ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन, प्रियंका चोपड़ा और युक्‍ता मुखी का नाम शुमार है। पूरे 27 साल भारत मे विश्‍व स्‍तर की मिस वर्ल्‍ड प्रतियोगित आयोजित होगी जो भारत के लिए गर्व की बात है।

चेयपर्सन ने भारत में मिस वर्ड आयोजित होने पर जताई खुशी

मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन की चेयरपर्सन और सीईओ जूलिया मॉर्ले ने गुरुवार को इसका ऐलान करते हुए कहा कि 71वें मिस वर्ल्ड फाइनल के लिए भारत को सलेक्‍ट किए जाने की घोषणा करते हुए मुझे खुशी हो रही है। उन्‍होंने बताया कि इससे पहले 30 साल पहले वो भारत आई थीं, उन्‍होंने कहा मुझे भारत से बहुत लगाव है। जूलिया मॉर्ले ने कहा, संस्कृति, विश्व स्तर के आकर्षण और बाकी दुनिया के साथ लुभावनी जगहें भारत में हैं। भारत ये प्रतियोगिता आयोजित करने के लिए सबसे योग्य देश है।

विश्‍व के साथ भारत की संस्‍कृति, विविधता होगीं शेयर

भारत में आयोजित होने वाली इस विश्‍व स्‍तरीय प्रतियोगिता की गूंज पूरे विश्‍व में होगी। मिस वर्ल्‍ड ऑर्गनाइजेशनक की चेयरपर्सन ने कहा हम भारत की अनूठी और विविध संस्‍कृति और यहा की लुभावनी जगहों को पूरी दुनिया के साथ साझा कर सकेंगे। मिस वर्ल्ड लिमिटेड और पीएमई एंटरटेनमेंट एक साथ मिलकर मिस वर्ल्ड फेस्टिवल तैयार कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि इस प्रतियोगिता से देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, विविधता को बढ़ावा मिलेगा साथ ही महिलाओं को सशक्त बनाने के जुनून को बढ़ावा देता है।

भारत की सुंदरियों ने कब-कब जीता मिस वर्ल्‍ड खिताब

  1. 1966 में ये रीता फारिया
  2. 1994 में ऐश्वर्या राय
  3. 1997 में डायना हेडन
  4. 1999 में युक्ता मुखी
  5. 2000 में प्रियंका चोपड़ा
  6. 2017 में मानुषी छिल्लर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+