भारत की बेटी बनी विश्व सुंदरी, मानुषी छिल्लर ने जीता मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब
नई दिल्ली। भारत की बेटी मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब जीत लिया है। मानुषी दिल्ली की रहने वाली हैं। आपको बता दें कि इस बार का मिस वर्ल्ड 2017 का ग्रैंड फिनाले चीन में आयोजित किया गया था। इस प्रतियोगिता में 118 प्रतिभागी शामिल थे। 20 साल की मानुषी छिल्लर दिल्ली की रहने वाली हैं। मिस वर्ल्ड 2017 प्रतियोगिता में दूसरे नंबर पर मिस मेक्सिको और तीसरे नंबर पर मिस इंग्लैंड रहीं। फाइनल में मानुषी से पूछा गया था कि किस प्रोफेशन को सबसे ज्यादा सैलरी मिलनी चाहिए और क्यों।
मानुषी ने दिया पूछे गए सवाल का ये जवाब
मानुषी ने सवाल का जवाब दिया था कि एक मां को सबसे ज्यादा इज्जत मिलनी चाहिए और जहां तक सैलरी की बात है, तो इसका मतलब रुपयों से नहीं बल्कि सम्मान और प्यार से है। उल्लेखनीय है कि ऐश्वर्या राय, प्रियंका चोपड़ा से लेकर डियाना हेडन तक अब तक छह भारतीय सुंदरियों को मिस वर्ल्ड का खिताब मिल चुका है।
इन देशों के प्रतिभागियों को हराकर बनी मिस वर्ल्ड
मानुषी ने साउथ अफ्रीका, वियतनाम, इंडोनेशिया और फिलीपींस की प्रतिभागियों को हराकर यह खिताब जीता। वर्ष 2016 की मिस वर्ल्ड रही प्यूटो रिको की स्टेफनी डेल वेली अब नई विश्व सुंदरी मानुषी को अपना ताज सौंपेंगी।
हरियाणा के सोनीपत से कर रही हैं मेडिकल की पढ़ाई
मानुषी ने कई देशों से आईं 108 सुंदरियों की स्पर्धा में अव्वल आकर यह अहम उपलब्धि हासिल की है। मानुषी हरियाणा के सोनीपत से मेडिकल की पढ़ाई कर रही है। मानुषी पीजीआई एमएस रोहतक से पास आउट हैं। मानुषी छिल्लर शुरु से ही पढ़ाई के साथ सामाजिक कार्यों से जुड़ी रहीं हैं।
पेंटिंग और कुचीपुड़ी नृत्य की शौकीन
मानुषी पेंटिंग और कुचीपुड़ी नृत्य में भी बहुत अच्छी हैं। बैले डांस उसका पसंदीदा है। इसके अलावा पेट्स और स्टडी से भी बहुत प्यार है, इसलिए हमेशा टॉपर रही हैं।