Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Mirzapur 3 की घोषणा के बाद भी इस बात से दुखी हैं फैंस, जानिए मेकर्स ने क्या कहा

नई दिल्ली। अमेजन प्राइम की भौकाल वेब सीरीज मिर्जापुर (Mirzapur) के सीजन-1 की अपार सफलता के बाद मिर्जापुर-2 (Mirzapur 2) को भी फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। इस बीच किसी को उम्मीद नहीं थी कि उन्हें अब अपने पसंदीदा वेब सीरीज के तीसरे सीजन का इंतजार करना पड़ेगा। क्राइम और थ्रिलर से भरपूर मिर्जापुर वेब सीरीज के साल 2018 में रिलीज होने के बाद से ही फैंस बड़ी बेसब्री से सीजन 2 का इंतजार कर रहे थे। हालांकि दो साल के इंतजार के बाद अब मिर्जापुर-2 को भी रिलीज कर दिया गया। सीजन-2 के बाद अब मेकर्स ने इसके तीसरे सीजन की भी घोषणा कर दी है।

कालीन भैया और गुड्डू पंडित अब मिर्जापुर-3 में मचाएंगे गदर

कालीन भैया और गुड्डू पंडित अब मिर्जापुर-3 में मचाएंगे गदर

बता दें कि मिर्जापुर-2 को लेकर दर्शकों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं, कई लोगों ने इसे अच्छा बताया तो किसी ने कहानी को जानबूझ कर खींचा हुआ बताया। हालांकि मिर्जापुर के दमदार किरदार कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी) और गुड्डू पंडित (अली फजल) को लेकर तीसरे सीजन का रोमांच बरकरार है। अब फैंस बड़ी ही बैसब्री से शो के तीसरे सीजन का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच वेब सीरीज के निर्माताओं ने बड़ा ऐलान किया है।

मिर्जापुर-3 की तैयारी शुरू

मिर्जापुर-3 की तैयारी शुरू

मिर्जापुर के मेकर्स ने शो के तीसरे सीजन का ऐलान कर दिया है, जिसे रिलीज होने में कुछ समय लग सकता है। बता दें कि मेकर्स ने मिर्जापुर-3 (Mirzapur 3) की घोषणा अब की है लेकिन इसकी तैयारी कोरोना वायरस की वजह से लगाए गए लॉकडाउन से पहले ही शुरू हो गई थी। मेकर्स के मुताबिक मिर्जापुर के सीजन 2 को पहले ही रिलीज किया जाना था लेकिन लॉकडाउन के चलते उन्हें डेट को आगे बढ़ाना पड़ा। यानी कि लॉकडाउन की वजह से दर्शकों के सामने मिर्जापुर 2 देर से आया।

मिर्जापुर 3 के ऐलान के बाद भी दुखी हैं फैंस

मिर्जापुर 3 के ऐलान के बाद भी दुखी हैं फैंस

लॉकडाउन की वजह से ही शो के तीसरे सीजन का काम रोकना पड़ा और शूटिंग नहीं की जा सकी। मिर्जापुर के तीसरे सीजन के ऐलान से एक तरफ जहां लोग खुश हैं तो वहीं कुछ फैंस मुन्ना भैया (दिव्येंदु शर्मा) के ना होने पर दुखी हैं। दरअसल, मिर्जापुर 2 के आखिरी एपिसोड में गुड्डू पंडित अपना बदला पूरा करने के लिए मुन्ना भैया और कालीन भैया पर हमला करते हैं जिसमें शो के पसंदीदा कैरेक्टर्स में से एक मुन्ना की मौत हो जाती है।

'मुन्ना भैया के बिना नहीं देखूंगा मिर्जापुर 3'

'मुन्ना भैया के बिना नहीं देखूंगा मिर्जापुर 3'

जाहिर है कि अब मिर्जापुर 3 में दर्शक मुन्ना भैया को नहीं देख पाएंगे जिससे उनके फैंस भी काफी दुखी हैं। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने अपना दुख जताते हुए ट्वीट किया है। एक यूजर ने लिखा, 'मैं मुन्ना भैया को इतना पसंद करता हूं कि मैं उनके बिना मिर्जापुर 3 नहीं देखूंगा।' वहीं एक अन्य यूजर ने कहा, 'मेकर्स को मिर्जापुर 3 में मुन्ना भैया को जरूर लाना चाहिए।' इसके अलावा कई यूजर्स ऐसे भी है जिन्होंने मिर्जापुर 3 में मुन्ना भैया के फिर से जिंदा होने की बात कही है।

यह भी पढ़ें: मिर्जापुर से दूर मिस्र की गलियों में गर्लफ्रेंड संग घूमते दिखे 'गुड्डू पंडित', पोस्ट की शानदार तस्वीरें

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+