मिर्जापुर से दूर मिस्र की गलियों में गर्लफ्रेंड संग घूमते दिखे 'गुड्डू पंडित', पोस्ट की शानदार तस्वीरें
नई दिल्ली। वेब सीरीज 'मिर्जापुर 2' में गुड्डू पंडित का किरदार निभाने वाले अभिनेता अली फजल इस समय अपनी गर्लफ्रेंड ऋचा चड्ढा के साथ मिस्र में हॉलीडे एंजॉय कर रहे हैं। जिसकी कुछ तस्वीरें ऋचा चड्ढा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। ऋचा ने पिरामिड के पास घूमने की तस्वीरें शेयर की हैं। अली फजल और ऋचा चड्ढा मिस्र में एल गौना फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं।

मिस्र में खास समय बिता रहे अली फजल और ऋचा चड्ढा
मिस्र ट्रिप की फोटो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- अगर आपको लगता है कि गुड्डू (मिर्जापुर में अली फजल के किरदार का नाम) सिर्फ बंदूक चलाना जानता है, तो वह आपको बेवकूफ बना गया है। ऋचा आगे लिखती हैं कि मेरे सफर का खूबसूरत साथी! हमेशा रोमांस, एक स्माइलर, आंखों पर आसान भी, नया खाना ट्राई करना, दुनिया को अपने बैग में रखता है (बैंड-एड्स, पानी की बोतलें, सैनिटाइज़र आदि) ... वह अकेले सफर कर सकता है और सेकंड में लग्जरी में भी सफर कर सकता है और दोनों परिदृश्यों में घर पर है ... एक व्यक्ति को कितना सही होना चाहिए।
तस्वीरें हुई वायरल
ऋचा ने गीजा पिरामिड की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा कि, एक शानदार संरचना की उपस्थिति में कुछ अड़चन है जो आपके द्वारा देखी गई सबसे पुरानी चीज है ... हजारों साल पहले, लाखों लोगों ने इसे बनाया था उनके राजाओं के निर्देश पर, दुनिया के सबसे पुराने शहरों में से एक ... हड़प्पा की यात्रा किसी दिन करना चाहते हैं। यह मेरी बकेट लिस्ट में था ... # मिस्र #firsttravelsinceCovid # गीज़ा #pyramidsgiza #CoronaJaNa
अली फजल और ऋचा चड्ढा पांच साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं
इससे पहले अली ने शिप में बैठे हुए तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह अपने फोन का इस्तेमाल करते दिख रहे हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'हां मैं लंच में बैठकर मिर्जापुर 2 के अपडेट चेक कर रहा हूं। लेकिन अच्छी कंपनी में। एल गौना फिल्म फेस्टिवल के संस्थापकों के साथ, लेकिन वे इससे कुछ अधिक हैं। फ्री वर्ल्ड के नागरिक और मानवता की सेवा ही हम सभी को यहां से जोड़ती है।' आपको बता दें अली फजल और ऋचा चड्ढा पांच साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications