मीरा राजपूत ने पूल किनारे साझा की ग्लैमरस तस्वीर, बिकिनी बॉडी की तुलना एवाकाडो फल से की

नई दिल्ली। अभिनेता शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अपनी पोस्ट को लेकर चर्चा में भी रहती हैं। मीरा राजपूत ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर को साझा किया है। इस तस्वीर के जरिए मीरा ने बिकिनी बॉडी की तुलना एवकाडों से की है जोकि एक फल होता है। मीरा ने तस्वीर के साथ जो कैप्शन लिखा है वह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है और बड़ी संख्या में लोग इस तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

बिकिनी में शेयर की तस्वीर

बिकिनी में शेयर की तस्वीर

मीरा ने जो तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है उसमे मीरा बिकिनी में नजर आ रही हैं और स्वीमिंग पूल के किनारे खड़े होकर पोज दे रही हैं। तस्वीर साझा करके मीरा ने लिखा है कि बिकीनी बॉजीड एवकाडो की तरह होती है। आप हमेशा इस बात का इंतजार करते हैं कि कब यह तैयार होगा लेकिन इसे खराब होने में महज एक दिन लगता है। मीरा ने जो तस्वीर साझा की है उसमे वह काफी फिट दिख रही हैं।

दो बच्चों की मां हैं मीरा

दो बच्चों की मां हैं मीरा

बता दें कि मीरा राजपूत दो बच्चों की मां हैं लेकिन जिस तरह से पूल के किनारे उन्होंने बिकिनी में तस्वीर को साझा किया है वह अपनी फिटनेस को एक अलग ही स्तर पर ले जाती दिख रही हैं। मीरा अपनी सेहत का काफी खयाल रखती हैं। दिलचस्प बात यह है कि मीरा खाने की काफी शौकीन हैं, लेकिन बावजूद वह इसके अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान देती हैं। अक्सर मीरा सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करती हैं।

2015 में हुई शाहिद से शादी

2015 में हुई शाहिद से शादी

बता दें कि पिछले महीने मीरा राजपूत अपने पति शाहिद कपूर के साथ गोवा में छुट्टियां बिताने गई थीं। इस दौरान मीरा ने गोवा की कई तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा किया था। बता दें कि मीरा राजपूत और शाहिद कपूर की 2015 में एक प्राइवेट फॉर्म हाउस में दिल्ली में शादी हुई थी, दोनों 2016 में माता पिता बने जब मीरा ने बेटी मीशा को जन्म दिया। 2018 में मीरा ने बेटे जैन को जन्म दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+