फ्लैट में बंद कर मालकिन करती थी ज्यादती, 11वें माले से कूद गई 13 साल की बच्ची

फ्लैट में बंद कर मालकिन करती थी ज्यादती, 11वें माले से कूद गई 13 साल की बच्ची

फरीदाबाद। दिल्ली से सटे फरीदाबाद में 13 साल की एक बच्ची 11वें माले पर बने फ्लैट से कूद गई। लड़की इसी फ्लैट में नौकरानी है। लड़की का कहना है कि मालकिन उसके साथ आए दिन मारपीट करती है, जिससे तंग आकर उसने जिंदगी खत्म करने की कोशिश की। लड़की ने फ्लैट से छंलाग लगाई लेकिन वो 10वीं मंजिल पर बनी जालियों में अटक गई , जिससे उसकी जान बच गई।

minor tries to escape from Faridabad flat, falls off 11th floor

फ्लैट में रहने वाला परिवार करीब दो साल पहले इस लड़की को अपने घर लाया था, वो यहां घर के सारे काम कर रही थी। 13 साल की इस लड़की को घर की मालकिन मारती-पीटती थी। यहां तक कि उसको गरम पानी से जलाया भी गया। लगातार इस तरह की हरकतों से परेशान ये बच्ची अपनी जिंदगी खत्म करने के लिए फ्लैट से कूद गई।

बुधवार को जब बच्ची फ्लैट से कूदकर 10वीं मंजिल की जाली में फंस गई तो पड़ोस के लोगों ने ये देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के संरक्षण में भेज दिया गया। बच्ची ने पुलिस को मालकिन के जुल्म की दास्तान बताई और मालकिन की मारपीट से शरीर पर पड़े निशान भी दिखाए। बच्ची के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिसन ने आरोपी परिवार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पढ़ाने के बहाने लाई थी
लड़की ने पुलिस को बताया कि वह और उसकी मालकिन दोनों बिहार के रहने वाले हैं। उसने बताया कि पढ़ाने का बहाना कर मालकिन उसे अपने साथ ले आई लेकिन यहां नौकरानी बनाकर रख लिया और घर का सब काम कराया गया। लड़की ने अपनी पीठ दिखाई जिस पर बुरी तरह से घाव और पिटाई के निशान बने हुए थे। लड़की ने कहा कि दो साल से वो इस जिंदगी से तंग आ गई थी क्योंकि मालकिन ना तो उसे बाहर जाने देती थी और ना ही घर में चैन से रहने देती थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+