अमृतसर के रोड शो में हादसा, बाल-बाल बचे अरुण जेटली

इस रोड शो के दौरान अच्छी-खासी भीड़ नजर आई। रोड शो के दौरान बीजेपी कार्यकर्ता पटाखे जला रहे थे। खुली गाड़ी में जेटली सड़क से गुजर रहे थे कि अचानक एक पटाखा जेटली के हाथ में आ लगा और उनका हाथ जल गया। इस घटना के बाद उन्होंने फौरन ही रोड शो बंद कर दिया। प्राथमिक ईलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें छुट्टी दे दी।
ईलाज कराने के बाद जेटली ने दोबारा से रोड शो शुरु किया। उन्होंन पार्टी की तरफ से मिले टिकट के लिए उनका आभार प्रकट किया और रोड शो खत्म करने के बाद स्वर्ण मंदिर भी गए। गौरतलब है कि बीजेपी में इस बार टिकट बंटवारे को लेकर रोष है। चंडीगढ़ में भी किरण खेर को बीजेपी कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए। बीजेपी कार्यकर्ता चंडीगढ़ से किरण खेर को टिकट मिलने की बात से नाराज हैं। उन्होंने इस बात विरोध काला झंडा दिखाकर किया।












Click it and Unblock the Notifications