हुआ पेट दर्द तो खुला राज, दीदी का देवर महीनों से कर रहा था 'गंदा काम'

Recommended Video

      Madhya Pradesh: पेट दर्द से खुला राज, दीदी का देवर महीनों से कर रहा था 'गंदा काम' । वनइंडिया हिंदी

      भोपाल। मध्‍य प्रदेश में 15 साल की एक नाबालिग लड़की से उसकी बहन के देवर ने बलात्‍कार किया। इस दौरान आरोपी ने उसकी अश्‍लील वीडियो भी बना ली जिसे वायरल करने की धमकी देकर महीनों तक उसका यौन शोषण करता रहा। मामला तब सामने आया जब पीडि़ता पेट दर्द की शिकायत लेकर डॉक्‍टर के पास गई और जांच में पता चला की वो प्रेग्‍नेंट है। इसके बाद मामला थाने पहुंचा और पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।

      हुआ पेट दर्द तो खुला राज, दीदी का देवर महीनों से कर रहा था 'गंदा काम'

      अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि संभावित जगहों पर छापेमारी की जा रही है और बहुत जल्‍द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक मामला भोपाल का है। 15 वर्षीय पीडि़ता अपनी बड़ी बहन के यहां के जहांगीराबाद इलाके में रहती है। फरवरी 2017 में पीडि़ता को घर में अकेला पाकर उसकी दीदी के देवर ने रेप कर दिया। इस दौरान उसने उसकी अश्‍लील फोटो भी खींच ली।

      पीडि़ता ने बताया कि आरोपी फोटो वायरल कर देने की धमकी देकर अबतक उसके साथ दुष्‍कर्म करता रहा। बदनामी के डर से पीडि़ता चुप रही लेकिन प्रेग्नेंट होने पर राज खुल गया। इसके बाद परिजनों ने जहांगीराबाद पुलिस थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी संतोष के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के अलावा पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+