गुरुग्राम: ICU में भर्ती नाबालिग से 2 नर्सिंग स्टाफ ने की छेड़छाड़, रात में रेप की कोशिश

नई दिल्ली। गुरुग्राम के एक निजी अस्पातल में नर्सिंग स्टाफ द्वारा ICU में भर्ती एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ और रेप करने की कोशिश का मामला सामने आया है। नाबालिग के परिजनों ने इस मामले में सेक्टर-14 थाने में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद गुरुग्राम पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

गुरुग्राम: ICU में भर्ती नाबालिग से 2 नर्सिंग स्टाफ ने की छेड़छाड़, रात में रेप की कोशिश

मिली जानकारी के मुताबिक 16 नवंबर की शाम में नाबालिग ने कोल्डड्रिंक समझकर पेस्टीसाइड पी लिया जिसके उसकी तबियत खराब हो गई। नाबालिग के परिजन तुरंत उसे लेकर सिविल अस्पताल ले गए जहां से हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर गुरुग्राम के राजीव नगर स्थित शिवा अस्पताल में ले गए। नाबालिग की हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे ICU में भर्ती कर इलाज करना शुरु कर दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, रात में ICU में मौजूद 2 नर्सिंग स्टाफ कुलदीप और रविंद्र, नाबालिग के पास आए और जांच के नाम पर उससे छेड़छाड़ करने लगे। इसके बाद दोनों नाबालिग को लेकर ICU में बने रेस्ट रूम में ले गए जहां उसके साथ रेप करने की कोशिश की गई लेकिन पीड़िता के चीखने की वजह से वे उसे वहीं छोड़कर भाग गए।

नाबालिग के परिजनों की शिकायत के बाद गुरुग्राम पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिए है। लेकिन इस मामले में जो सबसे हैरान करने वाली बात है वो है सीसीटीवी फुटेज का मौजूद न होना। अस्पताल के आईसीयू में सीसीटीवी से 24 घंटों निगरानी होती है लेकिन घटना के दिन का फुटेज उपल्बध नहीं है। इस मामले में अस्पताल प्रशासन से जब बात की तो उनका कहना है कि उन्होंने दोनों आरोपियों को नौकरी से निकाल दिया है और वो पुलिस जांच में पूरी तरह सहयोग कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+