सरकार ने 16 यूट्यूब न्यूज चैनलों को किया ब्लॉक, 6 पाकिस्तान से चल रहे थे
नई दिल्ली, 25 अप्रैल: भारत सरकार ने 16 यूट्यूब न्यूज चैनलों को ब्लॉक कर दिया है। इसमें से 10 भारत और 6 पाकिस्तान से संचालित हो रहे थे। भारत की सुरक्षा को लेकर दुष्प्रचार करने के आरोप में इन चैनलों पर ये कार्रवाई की गई है। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने इन चैनलों को ब्लॉक किया है।
Recommended Video

केंद्र सरकार की ओर से सोमवार को बताया गया है कि सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने देश की सुरक्षा, विदेशी संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था को लेकर दुष्प्रचार फैलाने के लिए 16 यूट्यूब न्यूज चैनल को ब्लॉक कर दिया है। इनमें 10 भारतीय और 6 पाकिस्तान आधारित यूट्यूब न्यूज चैनल हैं। ये चैनल भारत में दहशत पैदा करने, सांप्रदायिक विद्वेष भड़काने और सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ने के लिए झूठी जानकारी फैला रहे थे। इन यूट्यूब चैनल के दर्शकों की संख्या 68 करोड़ से ज्यादा थी।
हाल ही में 22 यूट्यूब चैनल हुए थे ब्लॉक
इसी महीने 5 अप्रैल को यानी 20 दिन पहले भी सरकार ने 22 यूट्यूब चैनल्स को बैन किया था, जिनमें से 18 भारतीय और 4 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल्स थे। इन पर भी भारत की सिक्योरिटी, विदेशी रिश्तों और पब्लिक ऑर्डर को लेकर गलत जानकारी फैलाने का आरोप था। इन यूट्यूब चैनल्स के अलावा सरकार ने 3 ट्वीटर अकाउंट, 1 फैसबुक अकाउंट और 1 न्यूज वेबसाइट को भी बैन किया था।












Click it and Unblock the Notifications