पुडुचेरी में लगा राष्ट्रपति शासन, गृह मंत्रालय ने जारी किया नोटिफिकेशन

नई दिल्‍ली। राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुरुवार को पुडुचेरी में राष्‍ट्रपति शासन की मुजूरी दे दी है। इस स्‍वीकृति मिलने के साथ ही पुडुचेरी विधानसभा भी भंग हो गई है। आपको बता दें कि इसी सप्‍ताह विश्‍वास मत प्रस्‍ताव पर मतदान से पहले सीएम नारायण सामी ने इस्‍तीफा दे दिया था। इस्तीफे के बाद किसी ने सरकार बनाने का दावा नहीं किया जिसके बाद राज्यपाल ने आर्टिकल 239 के तहत विधानसभा भंग करने की सिफारिश कर दी।

पुडुचेरी में लगा राष्ट्रपति शासन, गृह मंत्रालय ने जारी किया नोटिफिकेशन

Recommended Video

    Puducherry में President Rule को Cabinet की मंजूरी, क्या बोले Prakash Javadekar? | वनइंडिया हिंदी

    गौरतलब है कि पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों ने सोमवार (22 फरवरी) को विश्वासमत पेश किए जाने के बाद मत विभाजन से पूर्व उप राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन को अपने इस्तीफे सौंप दिए थे। विधानसभा में पेश किए गए विश्वासमत प्रस्ताव पर मतदान से पहले ही मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी और सत्तारूढ़ पार्टी के अन्य विधायकों ने सदन से बहिर्गमन किया था। इसके बाद मुख्यमंत्री राजनिवास पहुंचे और उप राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+