चार्टर्ड विमान से आने वाले विदेशियों के लिए 15 अक्टूबर से टूरिस्ट वीजा: गृह मंत्रालय

नई दिल्ली, 07 अक्टूबर: पिछले करीब 2 साल से कोरोना के कारण बंद पड़े पर्यटन को फिर से नई ऊर्जा मिलने वाली है। भारत 15 अक्टूबर से विदेशी पर्यटकों के लिए फिर से खुलेगा। भारत सहित पूरी दुनिया में वैसे तो उड़ाने जारी है, लेकिन टूरिज्म बिल्कुल खत्म हो गया है। लोग कोरोना काल में घर पर रहकर वायरस से अपना बचाव करने में लगे है, हालांकि अब कोरोना के मामलों में कमी देखी जा रही है, जिसके बाद एक बार फिर व्यापार और बाजार अपनी स्पीड में लौट रहा हैं। इन सब के बीच भारत चार्टर्ड विमानों से आने वाले विदेशी पर्यटकों के लिए 15 अक्टूबर से टूरिस्ट वीजा जारी करेगा।

Ministry of Home Affairs

गृह मंत्रालय ने गुरुवार को बताया है कि देश में चार्टर्ड विमान से आने वाले विदेशियों के लिए 15 अक्टूबर से भारत नया पर्यटन वीजा जारी करेगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अपने जारी आदेश में इस बात की जानकारी साझा की। इसी के साथ गृह मंत्रालय ने यह भी कहा है कि चार्टर्ड विमानों के अलावा अन्य उड़ानों से भारत आने वाले विदेशी पर्यटक सभी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए 15 नवंबर से ऐसा कर सकेंगे।

इसके साथ मौजूदा कोविड -19 स्थिति को देखते हुए वीजा और अंतर्राष्ट्रीय यात्रा पर लगाए गए प्रतिबंधों में और ढील दी गई है। मंत्रालय के आधिकारिक बयान के अनुसार सभी विदेशी पर्यटकों को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी कोविड -19 प्रोटोकॉल का विशेष ध्यान रखना होगा। सरकार ने कहा कि यह निर्णय कई राज्य सरकारों के साथ-साथ पर्यटन क्षेत्र के विभिन्न हितधारकों से पर्यटक वीजा शुरू करने और विदेशी पर्यटकों को भारत आने की अनुमति देने के बाद लिया गया था।

आपको बता दें कि कोविड -19 महामारी के कारण विदेशियों को दिए गए सभी वीजा पिछले साल निलंबित कर दिए गए थे। महामारी के प्रसार को रोकने के लिए केंद्र सरकार द्वारा अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर कई अन्य प्रतिबंध भी लगाए गए थे। अब कोविड -19 स्थिति पर विचार करने के बाद विदेशियों को भारत में प्रवेश और ठहरने के लिए पर्यटक वीजा की की अनुमति दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+