Covid-19 वैक्सीन को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने सुनाई अच्छी खबर, सिर्फ वैज्ञानिकों से हरी झंडी मिलने का इंतजार
नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए कोविड-19 वैक्सीन काम तेज कर दिया गया है। मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने बताया कि दुनियाभर में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं लेकिन भारत में सितंबर मध्य के बाद से नए केस में लगातार गिरावट देखी जा रही है। राजेश भूषण के मुताबिक देश में कोरोना वायरस के 4 लाख से कम सक्रिय मामले हैं, यह कुल मामलों की संख्या के 4 फीसदी से कम है। इसके अलावा कुल मामलों में महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और दिल्ली के 54 प्रतिशत मरीज है।
Recommended Video

देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा
बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या 97,03,770 हो गई है और अब तक 1,40,958 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है। बता दें पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 26,567 नए मामले दर्ज हुए हैं और 385 लोगों की मौत हुई है। सक्रिय मामलों की संख्या 3,83,866 है। एक दिन में 39,045 नई रिकवरी के बाद कुल रिकवर मामलों की संख्या 91,78,946 हो गई है।
Once we get a green signal from our scientists, we'll launch massive production of the vaccine. We've made all the preparations & drawn an outline to ramp up production of vaccine & to make it available to each & every person in shortest possible time: Secretary, Health Ministry pic.twitter.com/D9JW9chw4r
— ANI (@ANI) December 8, 2020
कोविड-19 टीकों का उत्पादन शुरू करेंगे
मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना वायरस की वैक्सीन को लेकर भी जानकारी दी है। राजेश भूषण ने कहा, एक बार अपने वैज्ञानिकों से हरी झंडी मिलने के बाद हम बड़े पैमाने पर कोविड-19 टीकों का उत्पादन शुरू कर देंगे। हमने पूरी तैयारी की है और वैक्सीन के उत्पादन को बढ़ाने के लिए एक रूपरेखा तैयार की है और कम से कम समय में प्रत्येक व्यक्ति को वैक्सीन उपलब्ध कराने के लिए हम काम कर रहे हैं।
Serum Institute of India and Bharat Biotech have applied to Emergency Use Approval. PM has interacted with all vaccine manufactures and scientists. 6 vaccine candidates in clinical trial stage in India: Health Ministry pic.twitter.com/OSoWm8WyfX
— ANI (@ANI) December 8, 2020
कुछ हफ्तों में मिल सकता है लाइसेंस
स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव ने आगे कहा, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और भारत बायोटेक ने अपने वैक्सीन के इमरजेंसी यूज अप्रूवल के लिए आवेदन किया है। पीएम ने सभी वैक्सीन निर्माताओं और वैज्ञानिकों से बातचीत की। वर्तमान में भारत में रोजाना किए जा रहे ट्रायल में 6 वैक्सीन ने प्रभावी नतीजे दिए हैं। वैक्सीन के कुछ उम्मीदवारों को अगले कुछ हफ्तों में लाइसेंस मिल सकता है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सहयोग से केंद्रीय सरकार द्वारा वैक्सीन के रोलआउट के लिए रोड मैप तैयार किया जा रहा है।
National Expert Group on Vaccine Administration for COVID19 constituted in August this year. It provides guidance on prioritisation of population groups, procurement and inventory management, vaccine selection and vaccine delivery and tracking mechanism: Health Ministry pic.twitter.com/fC6lXzTxOi
— ANI (@ANI) December 8, 2020
इन्हें दी जाएगी वैक्सीन की पहली डोज
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने आगे कहा, टीकाकरण केवल एक राज्य या केंद्र की जिम्मेदारी नहीं हो सकती, इसमें लोगों की भागीदारी होनी चाहिए। भारत में कोरोना वायरस का टीका सर्वप्रथम NEGVAC की प्राथमिकता वाले जनसंख्या समूहों- स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं और स्वास्थ्य सेवा में श्रमिकों, राज्य और केंद्रीय पुलिस के कर्मियों, सशस्त्र बलों, होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा और आपदा प्रबंधन स्वयंसेवकों और नगरपालिका के श्रमिकों और 50 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों को दी जाएगी।
यह भी पढ़ें: 250 रुपए में मिलेगी Covid-19 वैक्सीन की एक खुराक, सीरम और भारत सरकार में जल्द हो सकती है डील: रिपोर्ट












Click it and Unblock the Notifications