त्योहारी सीजन के दौरान इन 5 राज्यों में बढ़े संक्रमण के केस, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिए कोरोना पर 5 बड़े अपडेट

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को देश में फैले कोरोना वायरस महामारी पर एक प्रेस ब्रीफिंग की। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भारत में रिकवर मामलों की संख्या 72 लाख से ज्यादा हो गई है। जो विश्व में सबसे अधिक है। हालांकि त्योहारी सीजन के बीच कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना के मामलों में बढ़त देखी गई है। बता दें कि भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 79 लाख के पार हो गया है, बीते 24 घंटे में कोरोना के 36,469 नए मामले सामने आए हैं और 488 मौतें हुई हैं।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: भारत के इन 5 राज्यों में कोरोना वायरस का ज्यादा खतरा | वनइंडिया हिंदी
    Ministry of Health said 5 states increased corona viruscases during the festive season

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने देश को कोरोना वायरस से जुड़े पांच बड़े अपडेट्स से अवगत कराया है।

    पहला- देश में 10 करोड़ से ज्यादा टेस्ट कर लिए हैं। हमारा रिकवरी रेट 90 प्रतिशत से अधिक हो गया है। भारत में प्रति 10 लाख जनसंख्या पर 86 मौतें दर्ज की गई हैं।

    दूसरा- भारत में प्रति 10 लाख जनसंख्या पर 75,600 से अधिक टेस्ट किए गए हैं। पिछले 5 सप्ताह के औसत के आधार पर हम अभी भी प्रतिदिन 11 लाख टेस्ट करते हैं।

    तीसरा- स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव ने बताया कि पिछले 24 घंटों में पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक) में कोरोना वायरस के कारण 58 फीसदी नई मौतें हुईं।

    चौथा- त्योहारी सीजन के दौरान, केरल, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, कर्नाटक और दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों में वृद्धि हुई है।

    पांचवां- 1 लाख से 10 लाख कोरोना मरीजों के रिकवर होने में 57 दिन का समय लग रहा है, हालांकि कोरोना वायरस से ठीक हुए नए 10 लाख रिकवर मामले 13 दिनों में सामने आए हैं। यह आंकड़ा महामारी काल में संतोषजनक संकेत है।

    यह भी पढ़ें: एली लिली की एंटीबॉडी दवा का कोरोना मरीजों पर नहीं दिखा असर, अमेरिका ने टेस्टिंग रोकी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+