China: कमां‍डर-इन-चीफ राष्‍ट्रपति जिनपिंग पहुंचे मरीन कोर, सैनिकों से बोले-युद्ध के लिए तैयार रहें

बीजिंग। चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग इस समय गुआंगदोंग में मिलिट्री बेस के दौरे पर हैं। मंगलवार को उनके दौरे का दूसरा दिन था और इस दौरान वह मरीन कोर के सैनिकों से मुखातिब हुए। यहां पर जिनपिंग ने देश की मरीन कोर को आदेश दिया है कि वह युद्ध के लिए तैयार रहे और हमेशा अलर्ट रहे। जिनपिंग ने शांततोऊ का दौरा भी किया है। यह जगह विदेशों से आए चीनी नागरिकों का घर है। चीन की सेनाओं कमांडर-इन-चीफ जिनपिंग की तरफ से मरीन कोर को युद्ध के लिए रेडी रहने का आदेश ऐसे समय में दिया गया है जब पूर्वी लद्दाख में भारत के साथ टकराव जारी है और साउथ चाइना सी में ताइवान, अमेरिका के साथ उसका तनाव चल रहा है।

jinping.jpg

युद्ध को दिमाग में रखकर हो ट्रेनिंग

राष्‍ट्रपति जिनपिंग यहां पर शेनजान स्‍पेशल इकोनॉमिक जोन के 40 साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रमों में हिस्‍सा लेने के लिए आए थे। उन्‍होंने मरीन कोर से कहा कि उनका लक्ष्‍य तेज, कई मोर्चों पर तुरंत और हर मौसम और हर क्षेत्र में जवाब देने के लिए रेडी रहना होना चाहिए। शी जिनपिंग के शब्‍दों में, 'अपना दिमाग और अपनी ऊर्जा को युद्ध के लिए तैयार होने पर केंद्रित करिए और हर पल अलर्ट रहिए।' सरकारी न्‍यूज चैनल सीसीटीवी की तरफ से इस बात की जानकारी दी गई। जिनपिंग ने आगे कहा, 'मरींस का लक्ष्‍य अलग होता है और उनसे अलग तरह की मांग की जाती है। आपको अपनी ट्रेनिंग इस तरह से करनी चाहिए कि किसी भी समय युद्ध में जाना पड़ सकता है।' इसके साथ ही जिनपिंग ने उनसे ट्रेनिंग का स्‍तर ऊंचा करने की अपील भी की।

ताइवान की तरफ इशारा

जिनपिंग, चीन के सेंट्रल मिलिट्री कमीशन के मुखिया भी हैं। उन्‍होंने मरींस से कहा है कि मरीन को चीन की सीमाओं और संप्रभुता की रक्षा की अहम जिम्‍मेदारी को बांटना चाहिए। जिनपिंग के मुताबिक देश के मैरीटाइम हित बहुत ही व्‍यापक हैं। जिनपिंग ने किसी देश का नाम नहीं लिया है लेकिन माना जा रहा है कि उनका इशारा ताइवान और साउथ चाइना सी की तरफ था। ताइवान स्‍ट्रेट्स में इस समय तनाव बरकरार है। अमेरिका और ताइवान के बीच मजबूत हो रहे रिश्‍तों से और यहां पर दोनों देशों की सेनाओं की मिलिट्री ड्रिल से चीन परेशान है। चीन अक्‍सर कहता है कि वह मिलिट्री का प्रयोग करके ताइवान को अपने नियंत्रण में लेगा। जिनपिंग ऐसे समय मरीन कोर पहुंचे हैं जब पिछले दिनों जापान की राजधानी टोक्‍यो में क्‍वाड संगठन की मीटिंग हुई है। इस मीटिंग में अमेरिका, जापान, ऑस्‍ट्रेलिया और भारत के विदेश मंत्रियों ने हिस्‍सा लिया था। ये चारों ही देश चीन की बढ़ती आक्रामकता के शिकार हैं। इन सभी देशों ने मुलाकात में चीन के खिलाफ निबटने की रणनीतिक पर चर्चा की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+