महादेव सहित 22 सट्टेबाजी एप्स के खिलाफ इलेक्ट्रॉनिक्स और IT मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई, ब्लॉकिंग के आदेश जारी
Ministry of Electronics And IT Ministry Action on Illegal Betting Apps: इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने अवैध सट्टेबाजी एप्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। MeitY ने महादेव बुक और रेड्डी अन्नाप्रिस्टोप्रो सहित 22 अवैध सट्टेबाजी एप्स के खिलाफ ब्लॉकिंग के आदेश जारी किए हैं।
सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने यह कार्रवाई तब की है, जब अवैध सट्टेबाजी ऐप सिंडिकेट के खिलाफ ईडी द्वारा की जांच की गई है। ईडी की जांच और छत्तीसगढ़ में महादेव बुक पर छापे के बाद मंत्रालय ने यह कार्रवाई की है।

ईडी की जांच में एप के गैरकानूनी संचालन का खुलासा
इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने बताया कि ईडी की जांच में एप के गैरकानूनी संचालन का खुलासा हुआ है। इसके बाद कुल 22 अवैध सट्टेबाजी एप्स के खिलाफ ब्लॉकिंग के आदेश जारी किए हैं।
बता दें कि छत्तीसगढ़ के भिलाई में ईडी की टीम रविवार को राधिका नगर के पास मैत्री विहार कॉलोनी के तीन घरों में पहुंची। इसका तार महादेव बेटिंग एप से तार जुड़ा हुआ है। ईडी ने तीनों घरों में जांच शुरू कर दी है। तीनों ही परिवार के सभी बच्चे दुबई में काम करते हैं। पिछले कुछ दिनों से इन तीनों ही परिवार के अकाउंट में करोड़ों में पैसे आए हैं।
आशंका है कि इन तीनों परिवार के बच्चे महादेव बेटिंग एप में ही काम करते हैं। क्योंकि तीनों ही परिवारों के सभी बच्चे महादेव बेटिंग एप के मुखिया सौरभ चंद्राकर के स्कूल के पुराने मित्र भी हैं। ईडी की टीम के साथ सीआरपीएफ के जवान भी मौजूद थे।
दरअसल सुबह-सुबह ही राधिका नगर में भिलाई स्टील प्लांट रिटायर्ड बीएसपी कर्मी श्रीकांत मूसले रिटायर्ड प्रिंसिपल उननियन और मुस्तफा के घर में दो दर्जन से ज्यादा अधिकारी पहुंचे और पूछताछ और छापे मार कार्यवाही की।
यह भी पढ़ें- महादेव बेटिंग ऐप से जुड़े लोगों के घरों पर ईडी की कार्रवाई, भिलाई में सुबह-सुबह तीन घरों में छापेमारी












Click it and Unblock the Notifications