महादेव बेटिंग ऐप से जुड़े लोगों के घरों पर ईडी की कार्रवाई, भिलाई में सुबह-सुबह तीन घरों में छापेमारी

ED raid In Bhilai: छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक बार फिर ईडी की टीम ने रविवार को सुबह से ही राधिका नगर के पास मैत्री विहार कॉलोनी के तीन घरों में इडी की टीम पहुंची बताया जा रहा है कि महादेव बेटिंग एप से तार जुड़ा हुआ है।

आपको बता दे की तीनों ही परिवार के सभी बच्चे दुबई में काम करते हैं पिछले कुछ दिनों से इन तीनों ही परिवार के अकाउंट में करोड़ों में पैसे आए है आशंका है कि इन तीनों परिवार के बच्चे महादेव बेटिंग एप मैं ही काम करते हैं।

ED raid In Bhilai:

क्योंकि तीनों ही परिवारों के सभी बच्चे महादेव बेटिंग एप के मुखिया सौरभ चंद्राकर के स्कूल के पुराने मित्र भी है तो वही ईडी की टीम के साथ सीआरपीएफ के जवान भी मौजूद है।

दरअसल सुबह-सुबह ही राधिका नगर में भिलाई स्टील प्लांट रिटायर्ड बीएसपी कर्मी श्रीकांत मूसले रिटायर्ड प्रिंसिपल उननियन और मुस्तफा के घर में दो दर्जन से ज्यादा अधिकारी पहुंचे और सुबह से ही पूछताछ और छापे मार कार्यवाही जारी है।

आपको बता दे कि यह वही टीम है जो 3 दिन पहले 2 नवंबर को भिलाई के हाउसिंग बोर्ड निवासी असीम दास उर्फ बप्पा के यहां पहुंचे थे फिलहाल महादेव बेटिंग एप से जुड़े हम सुराग मिलने की जानकारी भी मिल रही है।

संवाद सूत्र,: हितेश शर्मा, भिलाई/ छत्तीसगढ़

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+