OMG! 'शिक्षा नीति' लिखना नहीं आता 'DEAR' लिखने वाले बिहार के शिक्षा मंत्री को
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। ट्वीट पर बिहार के शिक्षा मंत्री डॉ अशोक चौधरी ने मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी को 'डियर' कहा तो कोहराम मच गया। लोग अशोक चौधरी के पक्ष में आ गए और ट्वीटर पर स्मृति ईरानी को लेकर दुनिया भर के कमेंट करने लगे। लेकिन इन सबके बीच एक बात शायद किसी ने गौर नहीं की। जी हां वो ये कि शिक्षा मंत्री को शिक्षा नीति (अपने ट्वीट में अशोक चौधरी ने शिक्षा निति) लिखनाा नहीं आता है। ट्वीटर पर 'डियर' कहने से बिहार के शिक्षा मंत्री पर भड़कीं स्मृति ईरानी

साफ शब्दों में कहें तो जिस शिक्षा नीति पर ध्यान देने की बात शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी कर रहे थे उन्हें खुद 'नीति' लिखना नही आया। अब चूंकि अशोक चौधरी के पास पीएचडी की डिग्री है तो जाहिर है ऐसा करने पर विवाद होगा ही। इतना ही नहीं अशोक चौधरी के हिंदी ज्ञान पर भी सवाल उठेंगे।
गौरतलब है कि अपने ट्वीट में अशोक चौधरी ने नीति को 'निति' लिख दिया था। हम ऐसा नहीं कह रहे कि अशोक चौधरी को नीति लिखना नहीं आता है। हो सकता है कि टाइपिंग मिस्टेक की वजह से ऐसा हो गया हो। लेकिन अब अगर हुआ है तो किरकिरी तो होगी ही।
क्या था अशोक चौधरी का ट्वीट जिसपर मचा था बवाल
"Dear .@smritiirani ji, कभी राजनीति और भाषण से वक़्त मिले तो शिक्षा निति की तरफ भी ध्यान दें"
— Dr. Ashok Choudhary (@AshokChoudhaary) June 14, 2016












Click it and Unblock the Notifications