ट्वीटर पर 'डियर' कहने से बिहार के शिक्षा मंत्री पर भड़कीं स्मृति ईरानी
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी और बिहार के शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी के बीच ट्विटर पर 'डियर' शब्द के इस्तेमाल को लेकर तीखी बहस छिड़ गई। हालांकि मामले और तुल पकड़ता इससे पहले चौधरी ने माफी मांग ली। दरअसल हुआ यह कि अशोक चौधरी ने ट्वीटर पर स्मृति ईरानी को 'डियर' कहकर संबोधित किया और यही बात ईरानी को नागवार गुजरी। होटल में टेबल साफ करती थीं स्मृति ईरानी, मोदी जी ने अपने स्वार्थ के लिए बनाया मंत्री

चौधरी ने ट्वीटर पर लिखा कि 'डियर स्मृति ईरानी जी... कभी राजनीति और भाषण से वक्त मिले तो शिक्षा नीति की तरफ भी ध्यान दें।' इस ट्वीटर के जवाब में स्मृति ईरानी ने लिखा कि महिलाओं को कबसे 'डियर' कहकर संबोधित करने लगे अशोकजी?
इस पर अशोक चौधरी ने जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने अपमान नहीं सम्मान की तौर पर इस शब्द का इस्तेमाल किया और प्रोफशनल बातचीत की शुरुआत 'डियर' शब्द से ही होती है। उन्होंने कहा, 'स्मृति जी, मुद्दे को गोल-गोल घुमाने से अच्छा है कभी सही जवाब भी दे दिया करिए।'
गलती नहीं फिर भी माफी मांगता हूं
अशोक चौधरी ने कहा, 'मैं कांग्रेस का सिपाही किसी महिला का अनादर नहीं कर सकता इसलिए अगर उन्हें आपत्ति हुई है तो मैं सार्वजनिक रूप से माफी मांगता हूं।
लेकिन जानता हूं न तो ये शब्द अनादर का है न ही आपत्तिजनक फिर भी उन्होंने इस पर आपत्ति जताई इसलिए अगर उन्हें ठेस लगी है तो मैं क्षमा मागता हूं। वो महिला हैं, देश की शिक्षा मंत्री हैं, उनको अगर ठेस पंहुची है तो हम क्षमा मांगते हैं।'
ट्वीटर पर होने लगा मजाक
स्मृति ईरानी और बिहार के शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी के बीच ट्विटर वार को लेकर अब मजाक शुरु हो गया। इस वार में कांग्रेस नेता संजय निरूपम कूद पड़े हैं और उन्होंने ट्वीट कर स्मृति ईरानी को मान हानि का मुकदमा करने का सुझाव दिया है।












Click it and Unblock the Notifications