फिल्म के निदेशक के बाद इस मंत्री को पता है कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?
सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने बताया कि उन्हें यह पता है कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?
पणजी। कटप्पा ने बाहुबली को क्यो मारा? ये सवाल अभी तक हमारे जेहन में घूम रहा है।
लेकिन बाहुबली: द बिगनिंग के निदेश एस.एस. राजमौली के बाद केंद्रीय राज्य सूचना एवं प्रसारण मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ऐसे दूसरे शख्स होंगे जिन्हें यह पता होगा कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?
सोमवार (28 नवंबर) को गोवा स्थित पणजी में 47 वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) के दौरान राठौड़ ने बताया कि राजमौली ने उनसे वो राज बताया कि कटप्पा ने बाहुबली ने क्यों मारा?

राठौड़ ने कहा कि हमारे लिए इतनी अच्छी फिल्म बनाने का शुक्रिया और इसलिए भी धन्यवाद की आपने मुझे यह बताया कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?
राठौड़ ने आगे कहा कि यह कोई आश्चर्यजनक बात नहीं है कि क्यों कटप्पा ने बाहुबली को मारा क्योंकि सरकार हर बात जानती है और वो ये भी जानते हैं कि सरकार हर चीज अच्छी तरह से राज रख सकती है।












Click it and Unblock the Notifications