18 महीने में कुपोषण मुक्त होगा तेलंगाना? मंत्री केटी रामाराव ने किया बड़ा दावा
हैदराबाद, 02 सितंबर। तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव के बेटे व मंत्री केटी रामाराव ने कहा है कि राज्य में अगले 18 महीनों में कुपोषण के आंकड़ों में उल्लेखनीय बदलाव देखने को मिलेगा। इसको लेकर उन्होंने संबंधित मंत्री और अधिकारियों को भी तैयार रहने के लिए कहा है। रामाराव का यह बयान इंफोसिस के पूर्व निदेशक टीवी मोहनदास पई के बीच ट्विटर पर एक बहस के दौरान आया है।

Challenge accepted Mohan👍
— KTR (@KTRTRS) September 2, 2022
In the next 18 months, you will see a remarkable turnaround in malnutrition stats of my state
Mark my tweet; we will outdo both the 40% commission Govt in Karnataka & Rapist Remission Govt in Gujarat@SatyavathiTRS Garu & @WCDTelangana let’s gear up https://t.co/6jensKrgVs
इसके अलावा उन्होंने पीएम मोदी पर मन की बात कार्यक्रम में कुपोषण पर दिए गए बयान पर भी तंज कसा। आपको बता दें कि मन की बात कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने कहा था कि भजन-किर्तन भी कुपोषण से लड़ाई में कारगर साबित हो रहे हैं। साथ ही उन्होंने मध्य प्रदेश में भजन-कीर्तन कार्यक्रमों का वर्णन भी किया था, जहां पोषण विशेषज्ञों ने भी बात की थी।
केटी रामावराव ने पीएम पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भजन कुपोषण के समाधान के रूप में? वह भी पीएम की तरफ से ऐसा बोला जा रहा है? मैं 100 प्रतिशत दावे के साथ कह रहा हूं कि यह एक टेलीप्रॉम्प्टर टाइपो था, जहां भोजन को भजन के रूप में टाइप किया गया था।"
केटी रामाराव यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि वैश्विक भूख सूचकांक में भारत का स्थान 101/116 है। ऐसे में हमें कुपोषण के लिए तत्काल ध्यान और समाधान की जरूरत है, न कि इन कॉमिक कैपर्स की।
हालांकि, उनके इस ट्वीट पर इंफोसिस के पूर्व निदेशक पई ने कुपोषण का रिकॉर्ड रखते हुए कहा कि आप कई साल से सत्ता में हैं। कुपोषण दूर करने के लिए जरूरी कदम उठाएं। साथ ही आप कुपोषण को लेकर अपने राज्य का डाटा भी शेयर करें।
इस पर केटी रामाराव ने चुनौती स्वीकार करते हुए कहा कि 18 महीनों में, आप मेरे राज्य के कुपोषण के आंकड़ों में एक उल्लेखनीय बदलाव देखेंगे, मेरे ट्वीट का स्क्रीनशॉट लेकर अभी रख लें। हम कर्नाटक में 40% कमीशन सरकार और गुजरात में बलात्कारी को छूट देने वाली सरकार को पीछे छोड़ देंगे। इसको लेकर उन्होंने सत्यवती राठौ़ड़ को कमर कसने को भी कहा।
आपको बता दें कि सत्यवती राठौड़ तेलंगाना में महिलाओ, बच्चों और अनुसूचित जनजातियों के कल्याण मंत्री हैं। 2020 में राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण 5 में पाया गया था कि तेलंगाना में बच्चों में स्टंटिंग और वेस्टिंग के प्रसार में 2016 और 2020 के बीच 5 प्रतिशत अंक की वृद्धि हुई थी। इस दौरान बच्चों में कम वजन और एनीमिया में क्रमशः 4 प्रतिशत और 9 प्रतिशत अंक की वृद्धि हुई थी।
ये भी पढ़ें- तेलंगाना: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निर्मला सीतारमण के काफिले को रोका, जमकर किया हंगामा












Click it and Unblock the Notifications