तेलंगाना: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निर्मला सीतारमण के काफिले को रोका, जमकर किया हंगामा
हैदराबाद, 2 सितंबर: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शुक्रवार को तेलंगाना के कामारेड्डी में थीं, जहां उन्होंने कई जगहों का दौरा किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जमकर विरोध किया। साथ ही कुछ कार्यकर्ताओं ने उनके काफिले को भी जबरदस्ती रोक दिया। जिसके बाद पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। इस घटना में शामिल कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। घटना के बाद बीजेपी समर्थक भी सड़कों पर उतर आए और उन्होंने भी जमकर नारेबाजी की।

इस घटना के कुछ वीडियो सामने आए हैं, जहां कांग्रेस कार्यकर्ता निर्मला सीतारमण के कार के सामने कूदते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उनको जबरदस्ती सड़क से हटाया। तेलंगाना पुलिस के मुताबिक घटना के कुछ देर बाद रास्ते को खोल दिया गया। इस घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
वहीं दूसरी ओर कामारेड्डी जिले के बिरकुर में केंद्रीय मंत्री ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) की दुकानों का दौरा किया, जहां उनको दुकानों से पीएम मोदी की तस्वीर गायब मिली, जिस पर उन्होंने नागरिक आपूर्ति विभाग और जिला कलेक्ट्रेट के अधिकारियों से उसकी वजह पूछी।
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक वित्तमंत्री ने कलेक्टर जितेश पाटिल से पूछा कि केंद्र की ओर से कितने पीडीएस चावल की आपूर्ति की जाती है और पीएम की फोटो दुकान में क्यों नहीं है? इस पर कलेक्टर कोई संतोषपूर्ण जवाब नहीं दे पाए, ऐसे में सीतारमण ने उन्हें मामले की जांच कर सूचित करने को कहा।
-
Telangana Budget 2026: बजट में रेवंत रेड्डी ने खोला खजाना, मिडडे मील के साथ अब बच्चों को मिलेगा नाश्ता -
MP राज्यसभा चुनाव में नया मोड़: BAP उतारेगी उम्मीदवार, कांग्रेस की टेंशन बढ़ी दिग्विजय सिंह वाली सीट पर रिस्क -
Vijaypur Seat News: मुकेश मल्होत्रा की विधायकी बरकरार, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों पलटा हाईकोर्ट का फैसला, जानिए -
US Iran War Impact: LPG-Petrol के बाद ईरान बंद करेगा दुनिया का इंटरनेट? भारत में ये सेक्टर होंगे ठप! -
US Iran War: ईरान के हमलों के आगे बेबस Trump, हटाना पड़ा 100 साल पुराना कानून, अमेरिका में तेल-गैस की किल्लत? -
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम












Click it and Unblock the Notifications