'राहुल गांधी 'अपरिपक्व', उनके नेतृत्व में कांग्रेस की तरक्की संभव नहीं', किरेन रिजिजू तीखा हमला

Maharashtra Assembly Election 2024: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आलोचना करते हुए उन्हें 'अपरिपक्व' करार दिया। किरेन रिजिजू ने कहा कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के आगे बढ़ने की संभावना नहीं है। रिजिजू ने पुणे में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। इसी के साथ उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की आलोचना करके कोई भी नेता नहीं बन सकता।

मीडिया से बात करते हुए रिजिजू ने यह भी कहा कि भाजपा, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की अगुवाई वाली एनसीपी वाली महायुति 20 नवंबर को महाराष्ट्र में होने वाले चुनाव में आसानी से जीत हासिल करेगी, क्योंकि कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्ष के 'फेक नेरेटिव' काम नहीं आएंगे।

Kiren Rijiju

भाजपा पर जाति और समुदाय के आधार पर लोगों को बांटने का आरोप लगाने के बारे में पूछे जाने पर रिजिजू ने कहा कि यह राहुल ही हैं जो अपने पूरे राजनीतिक जीवन में इस तरह के कृत्यों में लिप्त रहे हैं। रिजिजू ने दावा किया कि अब उनकी पोल खुल गई है।

कांग्रेस ने उन्हें कई बार लॉन्च किया-किरेन रिजिजू

केंद्रीय मंत्री ने कहा, "मैं उनका सम्मान करता हूं क्योंकि वे (लोकसभा में) विपक्ष के नेता के संवैधानिक पद पर हैं। हालांकि, राजनीतिक दृष्टिकोण से वे अपरिपक्वता का प्रदर्शन करते हैं। कांग्रेस ने उन्हें कई बार लॉन्च किया और फिर से लॉन्च किया, लेकिन उनमें अभी भी परिपक्वता की कमी है। विदेश में भारत की निंदा करके कोई नेता नहीं बन सकता।"

भाजपा के लिए राष्ट्र पहले आता है-किरेन रिजिजू

यह पूछे जाने पर कि क्या प्रियंका गांधी का केरल में वायनाड उपचुनाव लड़ना इस बात का संकेत है कि उन्हें राहुल गांधी की कीमत पर आगे बढ़ाया जा रहा है, रिजिजू ने कहा, "संसद में मेरे अनुभव के आधार पर, मैं कह सकता हूं कि कांग्रेस उनके नेतृत्व में आगे बढ़ने की संभावना नहीं है।" उन्होंने दावा किया, "शायद यही वजह है कि प्रियंका गांधी को चुनाव लड़ाया जा रहा है, लेकिन एक बात स्पष्ट है। कांग्रेस के लिए, (गांधी) परिवार पहले आता है। भाजपा के लिए, राष्ट्र पहले आता है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+