BREAKING: यूपी सरकार में मंत्री और पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान का निधन, किडनी की बीमारी से थे पीड़ित

नई दिल्ली। कोरोना वायरस काल में उत्तर प्रदेश की राजनीति को एक बड़ा झटका लगा है। भारतीय टेस्ट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज व उत्तर प्रदेश के सैनिक कल्याण, होमगार्ड, पीआरडी और नागरिक सुरक्षा मंत्री चेतन चौहान का रविवार को निधन हो गया। कोरोना संक्रमित चेतन चौहान की तबीयत ज्यादा बिगड़ने के बाद उन्हें शुक्रवार को उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चेतन चौहान किडनी की बीमारी से भी पीड़ित थे।

Recommended Video

    Uttar Pradesh: Coronavirus से Cabinet Minister Chetan Chauhan का निधन | वनइंडिया हिंदी
    Minister in UP government and former cricketer Chetan Chauhan passed away

    बता दें कि 73 वर्षीय चेतना चौहान का निधन दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुआ है, मेदांता अस्पताल के मुताबिक उनके अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। पिछले कुछ दिनों से उनकी हालत ज्यादा बिगड़ गई थी जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। 12 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद चेतन चौहान को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, उनकी हालत ज्यादा बिगड़ने के बाद पूर्व क्रिकेटर को मेदांता अस्पताल में रेफर किया गया था।

    चेतन चौहान के राजनीतिक सफर की बात करें तो वह अमरोहा जिले की नौगांवा विधानसभा के विधायक चुने गए थे। उन्होंने यह चुनाव 1991 में भारतीय जनता पार्टी के टिटक पर लड़ा था। उसके बाद बीजेपी ने उन्हें साल 1996 में इसी सीट पर फिर से उम्मीदवार बनाया लेकिन इस बार वह जीत हासिल नहीं कर पाए। 1998 में चेतन चौहान फिर से सांसद चुने गए। इस के बाद साल 1999 और 2004 के लोकसभा चुनाव में पूर्व क्रिकेटर ने अपनी किस्मत आजमाई लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। बता दें कि क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बाद भी समय-समय पर भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़े बयान देते रहते थे। भारत के लिए 40 टेस्ट खेलने वाले चौहान लंबे समय तक सुनील गावस्कर के सलामी जोड़ीदार रहे थे।

    यह भी पढ़ें: COVID-19: यूपी में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 4454 नए केस, अब तक 2449 लोगों की मौत

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+