पेगासस के दावों पर केंद्रीय मंत्री वीके सिंह का बयान, न्यूयॉर्क टाइम्स को बताया 'सुपारी मीडिया'

pegasus spyware deal,

नई दिल्ली, 29 जनवरी: पिछले साल भारत में इजरायली सुरक्षा फर्म एनएसओ के बनाए गए स्पाइवेयर पेगासस का विवाद अभी भी खत्म होने का नहीं ले रहा कि फिर से नई बहस को जन्म दे दिया गया है। 'द न्यू यॉर्क टाइम्स' के एक नए खोजी अंश में दावा किया गया है कि भारत सरकार ने साल 2017 में इजरायली के साथ एक सौदे के तहत पेगासस स्पाईवेयर खरीदा था। ऐसे में अब एक बार फिर से देश की राजनीति गर्मा गई है। स्पाइवेयर के कथित अवैध उपयोग को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर फिर से हमला करना शुरू कर दिया है, जिस पर केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह का बयान सामने आया है।

vk singh

NYT को बताया सुपारी मीडिया

समाचार पत्र द न्यूयॉर्क टाइम्स (एनवाईटी) की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत और इजरायल के बीच साल 2017 में हुए लगभग दो अरब डॉलर के सौदे में स्पाईवेयर पेगासस और एक मिसाइल प्रणाली थी। वहीं अब विपक्ष के हमलों के बीच केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने शनिवार को न्यूयॉर्क टाइम्स को आड़े हाथों लिया। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, "क्या आप एनवाईटी पर भरोसा कर सकते हैं?? उन्हें "सुपारी मीडिया" के नाम से जाना जाता है।

NYT की रिपोर्ट में हैरान करने वाला दावा

बता दें कि पिछले साल भारत समेत कई देशों में पत्रकारों, मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और नेताओं समेत अन्य की जासूसी करने के लिए कुछ सरकारों की ओर से कथित तौर पर इजरायल के एनएसओ समूह के पेगासस सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल की बात सामने आई थी। इस पर खूब विवाद भी हुआ था। वहीं अब शुक्रवार को The New York Times ने अपनी एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें दावा किया गया कि स्पाईवेयर को खरीदा गया था और इसे टेस्ट किया था।

कांग्रेस ने फिर शुरू किया हमला

इसी के साथ द न्यू यॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि पेगासस और एक मिसाइल सिस्टम 2017 में 2 बिलियन डॉलर के सौदे का "केंद्र बिंदु" थे, साथ ही दावा किया गया कि उस वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजराइल का दौरा किया था। इसमें पेगासस भी शामिल था। वहीं कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने मीडिया को कहा कि मोदी सरकार ने हमारे प्राथमिक लोकतांत्रिक संस्थानों, राजनेताओं, जनता, सरकारी पदाधिकारियों, विपक्षी नेताओं, सशस्त्र बलों, न्यायपालिका की जासूसी करने के लिए पेगासस को खरीदा। यह देशद्रोह है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+