छत्तीसगढ़: पिता के खिलाफ FIR दर्ज होने पर सीएम भूपेश बघेल बोले- 'कानून से ऊपर कोई नहीं'

रायपुर, 5 सितंबर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल के खिलाफ कथित ब्राह्मणों के बहिष्कार को लेकर कई गई टिप्पणी पर राज्य पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। नंद कुमार बघेल पर यह कार्रवाई सर्व ब्राह्मण समाज की शिकायत की शिकायत के बाद की गई, पुलिस ने धारा 153-ए (समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) और 505 (1) (बी) (तनाव बढ़ाने का इरादा) के तहत मामला दर्ज किया है। पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कि कानून से ऊपर कोई नहीं है, भले ही वह व्यक्ति मेरे पिता ही हों।

Minister Bhupesh Baghel father Nand Kumar Baghel face Legal Action for his statement

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भूपेश बघेल के 86 वर्षीय पिता नंद कुमार बघेल ने ब्राह्मणों पर विवादित टिप्पणी करते हुए उनके बहिष्कार की बात कही थी, जिसे लेकर अब सर्व समाज उनसे नाराज हो गया है। नंद कुमार बघेल कहा था, 'मैं भारत के सभी ग्रमीणों से उनुरोध करता हूं कि वह ब्राह्मणों को अपने गांव में प्रवेश ना करने दें। मैं दूसरे समुदायों से भी बात करूंगा ताकि उनका (ब्राह्मणों) का बहिष्कार किया जा सके। उन्हें वोल्गा नदी के तट पर वापस भेजने की जरूरत है।' नंद कुमार बघेल की इस टिप्पणी के खिलाफ ब्राह्मण समाज ने डीडी नगर पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शनिवार देर रात सीएम भूपेश बघेल के पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ में भारत बंद का जानिए हाल, सड़कों पर निकले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता

पिता पर कानूनी कार्रवाई के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि उनकी सरकार सब के लिए खड़ी है और कानून से ऊपर कोई नहीं है भले ही वह व्यक्ति उनके 86 वर्षीय पिता हों। सीएम भूपेश बघेल ने कहा,

Recommended Video

    Muzaffarnagar: Kisan Mahapanchayat में किसानों का हाई जोश, क्या बोले Tikait? | वनइंडिया हिंदी

    छत्तीसगढ़ सरकार हर धर्म, संप्रदाय, समुदाय और उनकी भावनाओं का सम्मान करती है। मेरे पिता नंद कुमार बघेल द्वारा एक विशेष समुदाय के खिलाफ टिप्पणी की गई है। सांप्रदायिक शांति भंग की गई, उनके बयान से मैं भी दुखी हूं। सीएम के रूप में विभिन्न समुदायों के बीच सद्भाव बनाए रखने की मेरी जिम्मेदारी है। अगर उन्होंने (पिता) एक समुदाय के खिलाफ टिप्पणी की, तो मुझे खेद है। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+