‘पश्चिमी नहीं, भारतीय फैशन है मिनी स्कर्ट’, पीएम मोदी ने कहा- देश के इस मंदिर में है इसका सबूत
भारत की राजधानी नई दिल्ली में भारत मंडपम में नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड्स कार्यक्रम का पहली बार आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने कार्यक्रम में 23 टॉप क्रिएटर्स को सम्मानित किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि युवाओं को और उनकी क्रिएटिविटी को सम्मान देने के लिए यह अवॉर्ड पहली बार आयोजित हो रहा है। यह नए दौर को समय से पहले पहचान देने का आयोजन है।

इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'आधुनिक' मिनी स्कर्ट और प्राचीन भारतीय कलात्मकता के बीच एक दिलचस्प संबंध बताया। उन्होंने कहा कि अक्सर आपने लोगों को लड़कियों के कपड़ों पर बहस करते हुए सुना होगा।
लोगों को लगता है कि स्कर्ट आधुनिकता की निशानी है। या फिर पर्स के बारे में लोगों का यही सोचना है। आप यदि कोणार्क जाएंगे सैंकड़ों साल पुराने मंदिर में जाएंगे तो देखेंगे कि वहां की दीवारों पर महिलाओं की आकृति उकेरी गई हैं। मूर्तिकार ने जब उसे बनाया तो महिला को मिनी स्कर्ट पहने हुए और हाथ में पर्स लिए हुए दिखाया।
उन्होंने कहा कि इसका सबूत सैकड़ों साल पुराना है। पीएम ने कहा कि सैंकड़ों साल पहले फैशन का वो नॉलेज भारत के पत्थर तराशने वाले लोगों को भी था। मिनी स्कर्ट पहनना और हाथ में पर्स लेकर चलना भारतीय फैशन ही है।
आपको बता दें कि कोर्णांक मंदिर ओडिशा के जगन्नाथ पुरी में है। यह सूर्य देवता का मंदिर है। इस मंदिर को वर्ष 1984 में यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल के रूप में मान्यता दी गई थी।
13वीं सदी में हुआ कोणार्क मंदिर का निर्माण
सूर्य मंदिर का निर्माण गांग वंश राजा नरसिंहदेव ने 1250 ई. में करवाया था। कहा जाता है कि मुस्लिम आक्रमणकारियों पर विजय के बाद राजा नरसिंहदेव ने कोणार्क में सूर्य मंदिर का निर्माण कराया था लेकिन 15वीं शताब्दी में आक्रमणकारियों ने इस मंदिर को लूट लिया और यहां स्थापित मूर्ति को बचाने के लिए पुजारी इसे पुरी ले गए।
फिर 20वीं सदी में ब्रिटिश शासन के तहत जीर्णोद्धार का काम शुरू हुआ और उसी दौरान सूर्य मंदिर की खोज हुई। यह मंदिर सूर्य देवता के रथ के आकार में बनाया गया है। इस रथ में 12 जोड़ी पहिए हैं जिनमें 7 घोड़े रथ को खींचते हुए दिखाए गए हैं। ये 7 घोड़े 7 दिनों का प्रतीक हैं और 12 जोड़ी पहिए दिन के 24 घंटों का प्रतिनिधित्व करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications