फिल्मों से राजनीति में आई मिमी चक्रवर्ती ने किया एक और बड़ा ऐलान
नई दिल्ली। बंगाली फिल्मों की अभिनेत्री और सांसद मिमी चक्रवर्ती सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। वो अपनी कई ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में भी उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। साथ ही उन्होंने बड़ा ऐलान करते हुए यूट्यूब चैनल लॉन्च करे की बात कही है। उनके फैंस भी इससे खुश नजर आ रहे हैं। मिमी की दोस्त और साथी सांसद नुसरत भी अक्सर अपनी तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं।

मिमी लॉन्च करेंगी यूट्यूब चैनल
पश्चिम बंगाल के जादवपुर से टीएमसी सांसद मिमी चक्रवर्ती ने इंस्टा पर अपनी तस्वीर शेयर करते हुए बीते कुछ दिनों में वो काम में काफी बिजी रही हैं लेकिन अब वो सबको बताना चाहती हैं कि जल्दी वो अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च करने जा रही हैं।

यूजर्स को पसंद आया मिमी का अंदाज
सोशल मीडिया यूजर्स ने मिमी के यूट्यूब चैनल के ऐलान का स्वागत किया। कई यूजर्स ने कमेंट कर कहा कि उनको मिमी के चैनल का इंतजार रहेगा। मिमी ने अपनी कुछ और तस्वीरें भी शेयर की हैं। अपने डॉगी के साथ भी मिमी ने तस्वीरें शेयर की हैं। साथ ही वर्कआउट करते हुए भी कुछ तस्वीरें उन्होंने शेयर की हैं।

दोस्त नुसरत भी हैं खूब मशहूर
मिमि और सांसद नुसरत जहां दोनों ही बहुत करीब दोस्त हैं। मिमि हाल ही में जब नुसरत की शादी में गई थीं तो उनकी तस्वीरें काफी वायरल हुई थीं। मिमी और नुसरत दोनों ही फिल्मों से राजनीति में आईं और एक ही पार्टी से सांसद बनी हैं। दोनों की संसद से भी तस्वीरें वायरल होती रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications