इंजीनियर ने एयर होस्टेस का पॉर्न साइट पर बनाया फेक प्रोफाइल, डाल दी अश्लील फोटो

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने सेना में इंजीनियरिंग सर्विसेज में तैनात एक 29 वर्षीय जूनियर इंजीनियर को एक महिला के प्रोफाइल को पॉर्न साइट पर अपलोड करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। वेलकम थाना क्षेत्र में सेना के इंजीनियर द्वारा एयर होस्टेस की फोटो पोर्न साइट पर अपलोड कर दी थी। 25 वर्षीय पीड़िता वेलकम इलाके में रहती हैं। मेट्रिमोनियल साइट के माध्यम से उनका संपर्क इंजीनियर से हुआ था। पुलिस ने बुधवार को आरोपी इंजीनियर राजेश कुमार (29) को गिरफ्तार कर लिया। वह मसूदपुर, वसंत कुंज में रहता है।

दोनों मेट्रिमोनियल साइट पर मिले थे

दोनों मेट्रिमोनियल साइट पर मिले थे

आरोपी राजेश ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि, वह दोनों मेट्रिमोनियल साइट पर मिले थे। इसके बाद दोनों बातचीत करने लगे और शादी का फैसला किया। जिसके बाद दोनों की फैमिली मिली और उनकी जून में सगाई तय कर दी। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसकी मर्जी के बिना उसकी कई आपत्तिजनक तस्वीरें अपने फोन से खींची थी। सगाई से चार दिन पहले ही आरोपी ने शादी को टालना शुरू कर दिया,और अपना फोन भी बंद कर दिया।

पॉर्न साइट पर फेक प्रोफाइल बना दिया

पॉर्न साइट पर फेक प्रोफाइल बना दिया

जब महिला ने उसके परिवार से संपर्क किया तो उसके परिवार वालों ने भी महिला की बात नहीं सुनी। उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। इसके बाद लड़की को अचनाक से अनचाहे कॉल आने लगे। जिसमें लोग उसे डेटिंग का ऑफर दे रहे थे। लड़की ने जब इसकी पड़ताल की तो पता चला कि उन्हें उसका नंबर एक पॉर्न साइट से मिला था। जिस पर उसका एक फेक प्रोफाइल बना हुआ है। जिसे सुनकर लड़की दंग रह गई। उसने इसकी शिकायत पुलिस में की।

वह उससे पीछा छुड़ाना चाहता था

वह उससे पीछा छुड़ाना चाहता था

लड़की ने आरोपी को संपर्क कर उसका फेक प्रोफाइल हटाने के लिए कहा लेकिन उसने ऐसा कुछ करने से इंकार कर दिया। जिसके बाद महिला ने इस बारे में अपने माता-पिता को बताया। आरोपी ने बताया कि वह उससे पीछा छुड़ाना चाहता था, इसलिए उसने फर्जी प्रोफाइल बनाकर अश्लील फोटा डाली थी। पुलिस ने आईपीसी की धारा 354 (उत्पीड़न), 506 (धमकी) और आईटी एक्ट के अधिनियमम 67 के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+