कुलगाम में रैली, आतंकियों ने हथियारों के साथ मांगा आजादी के लिए समर्थन
श्रीनगर।मंगलवार को साउथ कश्मीर के कुलगाम के कोइमोह इलाके में एक रैली का आयोजन हुआ था। इस रैली में आम जनता के बीच दो आतंकियों ने भी शिरकत की और रैली में पाकिस्तान के झंडे भी नजर आए। आतंकियों ने लोगों से कहा कि वे उन्हें आजादी की लड़ाई के लिए समर्थन दें और उन्हें धोखा न दें।

कश्मीर की पारंपरिक पोषाक फिरन पहनें इन आतंकियों के हाथों में हथियार थे। ये दोनों ही कश्मीर के रहने वाले हैं। इन आतंकियों ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि लोग आजादी की लड़ाई को आगे बढ़ाएं लेकिन पूरे समर्पण भाव और गंभीरता के साथ।
आतंकियों के मुताबिक वे अपना घर छोड़कर इस रास्ते पर चल रहे हैं और शहादत हासिल होने तक अपने मकसद के लिए लड़ते रहेंगे।
बुरहान के समर्थन में नारे लगाने के बाद ये आतंकी दीवार फांदकर भाग गए और भीड़ से उनका पीछा न करने को कहा। इससे पहले एक रैली में करीब 30,000 लोगों का हुजूम उमड़ा था।
यह रैली रेडवानी इलाके में आयोजित हुई थी। जो रैली कुलगाम में आयोजित हुई थी उसमें दूर-दूर से लोग पहुंचे थे और यहां पर लश्कर-ए-तैयबा के समर्थन में नारेबाजी भी हुई।












Click it and Unblock the Notifications