जंगल में समय बिता रहे मिलिंद सोमन बोले- सोशल डिस्‍टेसिंग के लिए ये ही जगह सबसे बेहतर, पढ़ें पूरा पोस्‍ट

नई दिल्ली, अप्रैल 21:अपनी फिटनेस को लेकर सुर्खियां बटोरने वाले मॉडल और बॉलीवुड एक्‍टर मिलिंद सोमन कोरोना से हाल ही में उबरे हैं। मिलिंद सोमन ने बुधवार शाम को अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर एक सेल्फी साझा की और उन्होंने खुलासा किया कि वह " सोशल डिस्‍टेसिंग के लिए जंगल में रहना कितना फायदेमंद है।" मिलिंद सोमन, जिन्‍होंने अपनी पूरी जिंदगी शहर में बिताई उन्‍होंने अपने पोस्ट में लिखा है, "मैंने COVID-19 के साथ जो झेला उसे दोहराना नहीं चाहता।"

millind
55 वर्षीय अभिनेता ने अपने पोस्ट में कहा, "मैं ऐसे लोगों को जानता हूं, जिन्होंने एक साल में अपने घरों से बाहर कदम नहीं रखा है, वे नहीं जान सकते कि जंगल में रहना कितना आनंददायक है। यहां बर्ड सॉग्‍स का आनंद लें, और जो भी भोजन संभव हो उसे बनाकर खाएं। यह ग्लैमरस नहीं हो सकता है लेकिन कभी भी घर पर इतना बेहतरीन नहीं महसूस नहीं किया मैंने। उन्‍होंने लिखा प्रकृति अद्भुत है, आपको इसका सम्मान करना होगा। "

बता दें मार्च माह में पूर्व मॉडल, अभिनेता और धावक मिलिंद सोमन भी हाल ही में कोरोना वायरस का शिकार हुए थे लेकिन उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। हेल्दी और फिट लाइफस्टाइल के लिए पॉपुलर 55 साल के बॉलीवुड एक्टर मिलिंद सोमन रिकवरी के बाद उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को बताया था कि Covid19 के साथ उनकी लड़ाई कितनी अलग थी और उन्होंने किन-किन चीजों से खुद को रिकवर किया।

वहीं मिलिंद की पत्नी अंकिता कोंवर ने भी अपनी सास उषा सोमन के साथ एक फोटो शेयर की है और उन्होंने लिखा: जंगल में #homeisafeeling #love #wild #forest।"

47 की उम्र में मलाइका ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, Photos वायरलhttps://hindi.oneindia.com/photos/bollywood-actress-malaika-arora-bold-pictures-61081.html
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+