जोधपुर में मिग-27 एयरक्राफ्ट क्रैश, कूद कर जान बचाने में कामयाब हुए दोनों पायलट
जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर में एक मिग 27 विमान क्रैश हो गया है। इस हादसे में दोनों पायलट विमान से सेफ निकल गए हैं। विमान रिहायशी इलाके के दो मकानों से टकरा गया जिससे दोनों मकानों को खासा नुकसान हुआ है।

वायुसेना ने कोर्ट ऑफ इनक्वायरी के आदेश दे दिए हैं। यह विमान ट्रेनिंग मिशन पर था। जानकारी के मुताबिक यह विमान रनवे से 7 किलोमीटर दूर एक इमारत पर 11.32 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ। प्रथम दृष्टया विमान में तकनीकि खराबी सामने आ रही है।
#FirstVisuals MiG 27 aircraft crashes near Jodhpur. Pilot escapes unhurt. 2 houses damaged, no injuries reported. pic.twitter.com/E5pGuEnqP2
— ANI (@ANI_news) June 13, 2016
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इंजन फेल होने की वजह से इसकी इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश की जा रही थी।वायु सेना के आला अफसर मौके पर पहुंच गए हैं।
#Visuals MiG 27 aircraft crashes near Rajasthan's Jodhpur.Pilots escape unhurt.2 houses damaged,no injuries reported pic.twitter.com/ugk6PHQM4Q
— ANI (@ANI_news) June 13, 2016












Click it and Unblock the Notifications