भारत-पाक तनाव के बीच पाकिस्तानी हिंदू टीचर से शादी करने जा रहा हरियाणा का ये शख्स

नई दिल्ली। हरियाणा के एक परिवार ने अपने बेटे परविंदर सिंह की शादी पाकिस्तान की हिंदू टीचर के साथ तय कर दी है। एक तरफ जहां भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है वहां ऐसी खबर थोड़ा ध्यान खींचती है। अंबाला कैंट के गांव पीपला के रहने वाले परविंदर जल्द ही दूर की रिश्तेदार सरजीत किरण के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों की पहली मुलाकात साल 2014 में हुई थी जब 27 साल की किरण भारत आईं थीं। बता दें कि 33 साल के परविंदर निजी कंपनी में काम करते हैं। परविंदर ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि किरण का परिवार बंटवारे के वक्त पाकिस्तान चला गया था। पाकिस्तान के भारतीय हाई कमीशन द्वारा किरण के भारत का 45 दिन की वीजा जारी किया गया है जो कि जून 2019 तक है। इस दौरान पाकिस्तान के सियालकोट के वान गांव में रहने वाली किरण अपने परिवार के साथ भारत आएंगी।

midst of tension between India and pakistan Haryana family fixes sons wedding with Pakistan Hindu teacher

बता दें कि साल 2003 में संसद भवन पर हमले के बाद पाकिस्तानी महिला से पहली बार शादी करने वाले गुरदासपुर जिले के चौधरी मकबूल अहमद थे। अहनद ने बताया कि परविंदर ने किरण से शादी को लेकर उनसे संपर्क किया था और इस बारे में राय मांगी थी। उन्होंने पूछा था कि दोनों देशों में तनाव के बीच ये शादी करना ठीक है या नहीं।

अहमद ने बताया कि 2001 में संसद भवन पर हुए हमले के बाद मैं पहला था जिसने पाकिस्तान की महिला से शादी रचाई थी। दोनों देशों के बीच हालिया तनाव के बाद परमिंदर और किरण की शादी पहली होगी। उन्होंने कहा कि ये शादी दोनों देशों के बीच शादी का संदेश होगी। भले सरकारें लडे़ं लेकिन आम आदमी शांति चाहता है।

यह भी पढ़ें- शादी में एनवक्त पर बोला दूल्हा-'पाकिस्तान नहीं जाएगी मेरी बारात'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+