Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पोर्न इंडस्ट्री छोड़ने के बाद भी हर महीने लाखों रुपए कमाती हैं मिया खलीफा, जानिए कितनी है कुल संपत्ति

नई दिल्ली, 03 दिसंबर: लेबनानी-अमेरिकी सोशल मीडिया पर्सनालिटी और वेब कैमरा मॉडल मिया खलीफा एडल्ट मनोरंजन उद्योग में सबसे लोकप्रिय और जानी पहचानी हस्तियों में से एक हैं। एडल्ट इंडस्ट्रीज को अलविदा कह चुकी मिया खलीफा अभी भी किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। पूर्व एडल्ट फिल्म अभिनेत्री अपने हालिया फोटोशूट के चलते इंटरनेट पर तहलका मचाए हुए हैं। उनके फैन्स उनकी हॉटनेस देखकर क्रेजी हो जाते हैं। इन क्रेजी फैंस को ये जानने की हमेशा उत्सुकता रहती है कि, मिया हर महीने कितनी कमाई करती हैं और उनकी नेट वर्थ क्या है? आईए हम आपको बताते हैं मिया की कितनी संपत्ति है।

हर महीने 22 लाख रुपए कमाती हैं मिया

हर महीने 22 लाख रुपए कमाती हैं मिया

28 साल की मिया खलीफा का जन्म लेबनान के बेरूत शहर में हुआ था। उनका पालन-पोषण एक कैथोलिक घराने में हुआ था। पूर्व एडल्ट फिल्म अभिनेत्री की कुल अनुमानित संपत्ति $4 मिलियन (30 करोड़) है। उसकी मासिक आय 30,000 डॉलर(22 लाख रुपए) आंकी गई है। उनकी कमाई का अधिकांश हिस्सा सोशल मीडिया और कई कंपनियों के उत्पादों के विज्ञापन से आता है। मिया के इंस्टाग्राम पर 15 मिलियन से ज्यादा और यूट्यूब पर 2.5 मिलियन सब्सक्राइबर हैं।

मिया के पास है कई महंगी कारों का कलेक्शन

मिया के पास है कई महंगी कारों का कलेक्शन

पिछले एक इंटरव्यू में मिया ने कबूल किया था कि उन्होंने एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री में सिर्फ 12,000 डॉलर कमाए हैं। सोशल मीडिया सेंसेशन ने खुलासा किया कि अब वह एक अच्छी जिंदगी जी रही है। मिया के पास बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी, बीएमडब्ल्यू 18 कूप और ऑडी आर8 स्पाइडर समेत कई महंगी कारों का कलेक्शन है। वह अपने पूर्व पति के साथ लॉस एंजिल्स में अपने वर्तमान आवासीय घर की सह-मालिक हैं।

हर साल कमाती हैं पौने चार करोड़ रुपए

हर साल कमाती हैं पौने चार करोड़ रुपए

पोर्न इंडस्ट्री से मिया की सेवानिवृत्ति ने उन्हें एक प्रभावशाली व्यक्ति के रूप में पहचान दिलाई, जिसके बाद उनकी कमाई में काफी इजाफा हुआ। 25 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स के साथ, मिया ओनलीफैन्स पर सबसे अधिक पैसा कमाने वाली शख्सियतों में से एक हैं। वह अब एक वेबकैम मॉडल के रूप में काम करती है। उसके फैन फॉलोइंग के आधार पर, वह प्रति वर्ष लगभग $500,000 (पौने चार करोड़ रुपए ) कमाती हैं। बता दें कि कुछ महीने पहले भी मिया ने अपनी एक इंटरव्यू अपनी कमाई को लेकर अहम खुलासा किया था।

वेटरेस से लेकर इंफ्लुएंसर तक का सफर

वेटरेस से लेकर इंफ्लुएंसर तक का सफर

पोर्न स्टार बनने से पहले मिया खलीफा मायामी फ्लोरिडा में एक रेस्टोरेंट में काम करती थीं। उन्होंने टेक्सास स्थित एक हैमबर्गर रेस्तरां में भी काम किया, जहां उन्होंने स्थानीय लोगों को बहुत ध्यान आकर्षित किया। 2014 में मिया ने एडल्ट इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। दिसंबर 2014 में मिया को नंबर एक एडल्ट स्टार नामित किया गया था। मिया खलीफा ने 2014 से 2015 के बीच तीन महीनों तक पोर्न इंडस्ट्री में काम किया था। इसके बाद उन्होंने इस इंडस्ट्री को छोड़ दिया। मिया खलीफा ने अपने ब्‍वॉयफ्रेंड रॉबर्ट सेंडबर्ग के साथ सगाई कर ली है। उन्‍होंने खुद सोशल मीडिया पर तस्‍वीरें शेयर कर इस बात की जानकारी दी। हाल ही में मिया ने अपने आर्मपिट्स के लिए बोटॉक्स इंजेक्शन लिए थे। मिया ने इंस्टा स्टोरी पर इस प्रोसीजर की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए थे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+