Me Too: मॉडल ने सुनाई आपबीती, 'बिकिनी में फोटो मांगी, प्राइवेट पार्ट छूने को कहते थे साजिद खान'

'हे बेबी' और 'हाउसफुल' जैसी सफल फिल्में बना चुके निर्देश साजिद खान पर यौन शोषण का आरोप लगा है। ये आरोप मॉडल सलोनी चोपड़ा ने लगाया है। सलोनी ने मीडियम पर एक ब्लॉग लिखकर साजिद खान के घिनौने बर्ताव का खुलासा किया है।

Sajid Khan, Saloni Chopra

नई दिल्ली। 'हे बेबी' और 'हाउसफुल' जैसी सफल फिल्में बना चुके निर्देश साजिद खान पर यौन शोषण का आरोप लगा है। ये आरोप मॉडल सलोनी चोपड़ा ने लगाया है। सलोनी ने मीडियम पर एक ब्लॉग लिखकर साजिद खान के घिनौने बर्ताव का खुलासा किया है। सलोनी ने बताया कि वो एक फिल्म के लिए साजिद खान के साथ बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर जुड़ीं थीं, जब निर्देशक ने उनका यौन शोषण किया। मॉडल ने बताया कि साजिद उनसे बिकिनी में फोटो मांगते थे और आपत्तिजनक बातें करते थे।

'इंटरव्यू में पूछा, क्या मास्टरबेट करती हो?'

'इंटरव्यू में पूछा, क्या मास्टरबेट करती हो?'

मॉडल सलोनी चोपड़ा ने #MeToo पर लिखते हुए अपने ब्लॉग में बताया कि डायरेक्टर साजिद खान ने उन्हें किस तरह परेशान किया था। सलोनी ने लिखा कि साल 2011 में वो साजिद के पास असिस्टेंट डायरेक्टर के इंटरव्यू के लिए गई थीं और तभी साजिद ने उनसे आपत्तिजनक सवाल पूछने शुरू कर दिए जिसे सुनकर वो हैरान रह गईं। सलोनी ने बताया कि साजिद ने उनसे पूछा कि क्या वो मास्टरबेट करती हैं और कितनी बार? क्या वो कभी यौन शोषण का शिकार रही हैं क्या उन्होंने ब्रेस्ट जॉब कराई है? इतना ही नहीं, साजिद ने सलोनी से इंटरव्यू में सेक्स को लेकर भी सवाल किए थे।

सलोनी से बिकिनी में तस्वीरें मांगते थे साजिद

सलोनी से बिकिनी में तस्वीरें मांगते थे साजिद

सलोनी ने बताया कि साजिन ने उन्हें नौकरी पर रख लिया और काम शुरू होते ही उन्हें अजीब समय पर काम के लिए फोन करने लगे। सलोनी ने कहा कि साजिद उनसे पूछते थे कि उन्होंने क्या पहना है और उनसे बिकिनी में तस्वीरों की डिमांड करते थे। सलोनी ने कहा कि साजिद महीनों तक उन्हें मेंटल और इमोशनल टॉर्चर देते रहे। साजिद उन्हें कहते थे कि वो इतनी सेक्सी नहीं हैं कि एक्ट्रेस बन पाएं। सलोनी ने बताया कि साजिद अपने प्राइवेट पार्ट के बारे में उन्हें बताते थे और उसे छूने के लिए कहते थे। सलोनी ने लिखा कि साजिद का ये उत्पीड़न महीनों तक चलता रहा।

महीनों तक चलता रहा साजिद का टॉर्चर

महीनों तक चलता रहा साजिद का टॉर्चर

सलोनी चोपड़ा ने कहा कि एक दिन साजिद से तंग आकर उन्होंने जब सेक्स की बात कही तो डायरेक्टर ने कहा, 'तुम्हें लगता है कि मैं तुम्हारे साथ सेक्स करना चाहता हूं? मेरी एक हॉट गर्लफ्रेंज है, मैं तुम्हारे जैसी लड़की के साथ क्यों सोना चाहूंगा जो सेक्सी भी नहीं है।' साजिद चाहते थे कि सलोनी वो सब करें जो वो उनसे करवाना चाहते हैं। सलोनी ने बताया कि इन सबके बाद जब वो सेट पर गईं तो साजिद ने उनसे एक आर्टिकल लिखने को बोला। सलोनी जैसे ही आर्टिकल लिखने के लिए बैठीं, साजिद ने उनसे पैर फैलाने के लिए कहा।

बड़े सितारों पर लगा यौन शोषण का आरोप

बड़े सितारों पर लगा यौन शोषण का आरोप

उन्होंने बताया कि जब साजिद के व्यवहार से तंग आकर उन्होंने काम करने से मना कर दिया तो साजिद खान ने उनका करियर तबाह करने की धमकी दी। सलोनी ने कहा कि इस घटना को सात साल हो गए हैं और अब वक्त आ गया है कि वो साजिद के बारे में सबको बताएं। यौन शोषण के खिलाफ सोशल मीडिया पर चल रहे #MeToo कैंपेन में इंडस्ट्री की नामी हस्तियों का घिनौना चेहरा सामने निकल कर आया है। आलोक नाथ, सुभाष घई, विकास बहल, रजत कपूर, साजिद खान, नाना पाटेकर, पीयूष मिश्रा, रोनित रॉय समेत कई अन्य लोगों पर महिलाओं ने यौन शोषण का आरोप लगाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+