Me Too: यौन शोषण के आरोपियों संग काम करने से अक्षय का इनकार, कैंसिल की 'Housefull 4' की शूटिंग

डायरेक्टर साजिद खान पर लगे यौन शोषण के आरोपों के बाद उनकी आने वाली फिल्म 'हाउसफुल 4' के लीड एक्टर अक्षय कुमार ने शूटिंग कैंसिल कर दी है। अक्षय ने ट्विटर पर इसकी घोषणा करते हुए लिखा कि वो ऐसे किसी व्यक्ति के साथ काम नहीं करेंगे और इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जरूरत है।

Akshay Kumar

नई दिल्ली। डायरेक्टर साजिद खान पर लगे यौन शोषण के आरोपों के बाद उनकी आने वाली फिल्म 'हाउसफुल 4' के लीड एक्टर अक्षय कुमार ने शूटिंग कैंसिल कर दी है। अक्षय ने ट्विटर पर इसकी घोषणा करते हुए लिखा कि वो ऐसे किसी व्यक्ति के साथ काम नहीं करेंगे और इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जरूरत है। बता दें कि 'हाउसफुल' जैसी सफल फिल्म सीरीज को डायरेक्ट कर चुके साजिद खान पर मॉडल सलोनी चोपड़ा ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। सलोनी ने एक ब्लॉग लिखकर साजिद खान की घिनौनी करतूतों का खुलासा किया है।

'हाउसफुल 4' के डायरेक्टर पर है यौन शोषण का आरोप

'हाउसफुल 4' के डायरेक्टर पर है यौन शोषण का आरोप

अक्षय कुमार ने ट्विटर पर एक बयान जारी कर कहा, 'मैं कल रात ही देश वापस लौटा और सारी खबरें पढ़कर काफी परेशान हूं।' अक्षय ने कहा कि उन्होंने 'हाउसफुल 4' के प्रोड्यूसर्स से जांच पूरी होने तक शूट कैंसिल करने के लिए कहा है। 'ये कुछ ऐसा है जिसपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जरूरत है। मैं ऐसे किसी व्यक्ति के साथ काम नहीं करूंगा जो घोषित दोषी हो। जिनका उत्पीड़न हुआ है उन्हें सुना जाना चाहिए और उन्हें न्याय मिलना चाहिए।' बता दें अक्षय कुमार ने साजिद खान की चार फिल्मों में काम किया है और 'हाउसफुल 4' में पांचवी बार काम कर रहे थे।

ट्विंकल खन्ना ने भी किया साजिद खान को लेकर ट्वीट

ट्विंकल खन्ना ने भी किया साजिद खान को लेकर ट्वीट

साजिद खान पर लगे आरोपों के बाद अक्षय कुमार की पत्नी और लेखक ट्विंकल खन्ना ने भी ट्वीट किया है। ट्विंकल ने ट्विटर पर लिखा, 'उत्पीड़न की घटनाएं सुनकर दुखी हूं। हाउसफुल में शामिल सभी लोगों को इसपर कदम उठाना चाहिए। ये नहीं चल सकता।' साजिद खान पर मॉडल सलोनी चोपड़ा ने महीनों तक उनका यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। सलोनी ने बताया कि वो एक फिल्म के लिए साजिद खान के साथ बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर जुड़ीं थीं, जब निर्देशक ने उनका यौन शोषण किया।

साजिद खान ने महीनों तक किया मॉडल का यौन शोषण

साजिद खान ने महीनों तक किया मॉडल का यौन शोषण

सलोनी ने अपने ब्लॉग में लिखा कि साल 2011 में वो साजिद के पास असिस्टेंट डायरेक्टर के इंटरव्यू के लिए गई थीं और तभी साजिद ने उनसे आपत्तिजनक सवाल पूछने शुरू कर दिए जिसे सुनकर वो हैरान रह गईं। सलोनी ने बताया कि साजिद ने उनसे पूछा कि क्या वो मास्टरबेट करती हैं और कितनी बार? क्या वो कभी यौन शोषण का शिकार रही हैं क्या उन्होंने ब्रेस्ट जॉब कराई है? इतना ही नहीं, साजिद ने सलोनी से इंटरव्यू में सेक्स को लेकर भी सवाल किए थे।

'हाउसफुल 4' के एक्टर नाना पाटेकर पर भी है ये आरोप

'हाउसफुल 4' के एक्टर नाना पाटेकर पर भी है ये आरोप

'हाउसफुल 4' के सिर्फ डायरेक्टर पर ही नहीं, बल्कि फिल्म में काम कर रहे नाना पाटेकर पर भी यौन शोषण का आरोप है। तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर दस साल पहले उनका यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। इस मामले में तनुश्री ने नाना पाटेकर और गणेश आचार्य के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई है। तनुश्री ने नाना पाटेकर पर आरोप लगाते हुए बताया था कि दस साल पहले फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के सेट पर पाटेकर ने उन्हें गलत तरीके से छुया था और मनसे पार्टी के समर्थकों को बुलाकर उन्हें धमकाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+