Messi Tour: मेसी के इंडिया टूर में अब नया विवाद! वायरल हुआ हैदराबाद का वीडियो, ट्रांसलेटर ने ये क्या बोल दिया?
Messi GOAT India Tour 2025: फुटबॉल के महानतम खिलाड़ी लियोनेल मेसी का बहुप्रतीक्षित "GOAT इंडिया टूर 2025" पहले दिन से ही विवादों और अफरा-तफरी से घिर गया। लाखों फैंस अपने चहेते खिलाड़ी की एक झलक पाने के लिए 5,000 से लेकर 25,000 रुपये तक के महंगे टिकट खरीदकर कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम पहुंचे, लेकिन उन्हें सिर्फ निराशा ही हाथ लगी। इसके बाद मेसी हैदराबाद पहुंचे।
अब मेसी का हैदराबाद टूर का एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो शेयर करने वाले दावा कर रहे हैं कि तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी के अस्सिस्टेंट ने मेसी के ट्रांसलेटर को वो भीड़ से वो बातें बोलने को कहा जो मेसी ने कही ही नहीं थी। दरअसल, मेसी स्पेनिश बोलते हैं इसलिए सीएम रेवंत और मेसी दोनों को ही एकदूसरे से बात करने की ट्रांसलेटर की जरुरत पड़ती है।

हैदराबाद में सीएम असिस्टेंट का फर्जी अनुवाद?
वायरल वीडियो मेसी के हैदराबाद दौरे के दौरान का है, जहां वे तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के साथ मंच पर थे। इस वीडियो को शेयर किया जा रहा है और दावा दिया जा रहा है कि सीएम रेवंत रेड्डी की असिस्टेंट ने मेसी के ट्रांसलेटर को गलत बातें दर्शकों तक पहुंचाने को कहा। साथ ही सीएम को पीएम कह कर संबोधित कराया।
वायरल वीडियो में सीएम रेवंत रेड्डी की असिस्टेंट मेसी के थैंक्यू प्राइममिनिस्टर बोलने पर कहती नजर आ रही हैं कि he is happy to be here यानी वो यहां आ कर खुश हैं। कई लोग इसी एडिटेड वीडियो बता रहे हैं तो कई लोग का मानना है कि ट्रांसलेटर से मेसी की बातों को तोड़ मरोड़ कर दर्शकों तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही थी।
दरअसल, जब मेसी ने स्पेनिश में भाषण दिया, तो मंच पर मौजूद ट्रांसलेटर ने गलती से मुख्यमंत्री को "प्राइम मिनिस्टर" (प्रधानमंत्री) कहकर संबोधित कर दिया। इस बड़ी राजनीतिक गलती के बाद मंच पर तुरंत सुधार किया गया। सीएम के असिस्टेंट ने ट्रांसलेटर को करेक्ट करते हुए बताया कि रेवंत रेड्डी प्रधानमंत्री नहीं मुख्यमंत्री हैं। इस दौरान मेसी इस पूरी अफरा-तफरी से अनजान, बस खड़े रहे।
Messi’s translator is trying to translate what Messi said to the crowd, meanwhile the CM assistant starts adding fake statements.
Even Messi doesn’t know what he said 😭😭🙏 pic.twitter.com/RnBiHHyERO
— (@cutxpull45) December 13, 2025
मेसी ने हैदराबाद में CM और बच्चों के साथ खेला फुटबॉल
हैदराबाद में मेसी ने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ फुटबॉल खेला और फैंस का अभिवादन किया। मेसी ने मंच से कहा कि भारत से उन्हें हमेशा प्यार मिला है और यहां आकर उन्हें खुशी हो रही है। हैदराबाद में ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लियोनल मेसी से मुलाकात की। राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम में दोनों के बीच कुछ देर बातचीत हुई। मेसी ने राहुल गांधी को अपनी साइन की हुई जर्सी भी गिफ्ट की।
कोलकाता में अव्यवस्था से नाराज फैंस
कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में मेसी के दौरे का पहला कार्यक्रम विवादों में घिर गया। करीब 50 हजार दर्शक स्टेडियम पहुंचे थे। हजारों रुपये के टिकट खरीदने के बावजूद फैंस मेसी को ठीक से नहीं देख पाए। वीआईपी और सुरक्षाकर्मियों की भीड़ मेसी के चारों ओर रही। हालात बिगड़ने पर कुछ दर्शकों ने बोतलें, खाने के पैकेट और कुर्सियां मैदान में फेंक दीं। इससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए।
मुंबई और दिल्ली का अगला कार्यक्रम
अब मेसी के रविवार को मुंबई पहुंचने की उम्मीद है। वे ब्रेबोर्न स्टेडियम में पैडल GOAT कप और वानखेड़े स्टेडियम में मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का कार्यक्रम भी तय है।
ये भी पढ़ें: Who is Satadru Dutta: कौन हैं सताद्रु दत्ता? भारत आए मेसी के इवेंट ऑर्गनाइजर, भगदड़ के बाद किया गया अरेस्ट












Click it and Unblock the Notifications