Who is Satadru Dutta: कौन हैं सताद्रु दत्ता? भारत आए मेसी के इवेंट ऑर्गनाइजर, भगदड़ के बाद किया गया अरेस्‍ट

Who is Satadru Dutta: विश्व कप विजेता कप्तान लियोनेल मेस (Lionel Messi) को खराब भीड़ नियंत्रण और कुप्रबंधन के कारण तय समय से पहले ही मैदान छोड़ना पड़ा। अर्जेंटीना के फुटबॉल आइकॉन मेसी का कोलकाता में आयोजित 'G.O.A.T. Tour of India 2025' फ्लॉप शो साबित हुआ। स्टेडियम में 4,800 रुपये से लेकर 25,000 रुपये तक के महंगे टिकट खरीदकर मेसी को देखने के लिए हजारों प्रशंसक पहुंचे थे लेकिन हजारों फुटबॉल फैन्‍स अपने पसंदीदा सितारे की एक झलक पाने में विफल रहे। जिसके बाद फैंस हिंसक हो गए और कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम अराजकता फैल गई। भीड़ ने गुस्से में बोतलें और कुर्सियां फेंकीं, जिसने पूरे आयोजन को हंगामे में बदल दिया।

बहुचर्चित 'GOAT टूर' के तहत जब लियोनेल मेसी भारत आए, तो इसे एक ऐतिहासिक पल माना गया था। इसका लक्ष्य फुटबॉल के महानतम आइकनों में से एक और भारतीय प्रशंसकों के बीच गहरा भावनात्मक जुड़ाव स्थापित करना था लेकिन इस अराजकता के बाद सारा ध्यान मेसी से हटकर सताद्रु दत्ता पर आ गया, जिसने इस कार्यक्रम का आयोजन किया। जानिए कोलकाता में लियोनेल मेस्सी के कार्यक्रम में भारी अव्यवस्था के बाद कोककाता एयरपोर्ट पर अरेस्‍ट किए गए आयोजक सतद्रु दत्ता कौन हैं?

Who is Satadru Dutta

कौन हैं मेसी के इवेंट ऑर्गनाइजर सतदु़ दत्‍ता?

मेसी के 'G.O.A.T टूर' 'सतद्रु दत्ता की पहल का हिस्सा था। सतद्रु दत्ता ने इससे पहले फुटबॉल दिग्गजों पेले और डिएगो माराडोना को भारत लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।दत्ता एक दशक से भी ज़्यादा समय से भारत के स्‍पोर्ट्स मॉर्केटिंग और इवेंट्स में सक्रिय रहे हैं। पश्चिम बंगाल के मूल निवासी दत्‍ता स्‍पोर्ट्स प्रमोटर और एंटरप्रेन्योर (Entrepreneur) खुद को वैश्विक फुटबॉल आइकनों और भारतीय खेल प्रेमियों बीच एक ब्रिज मानते हैं।

दत्ता का काम खेल आयोजनों के बजाय एथलीटों की उपस्थिति, ब्रांडिंग और प्रशंसक जुड़ाव प्रोग्राम पर अधिक फोकस रहा है। मेसी से पहले भी दत्‍ता कई फेमस वर्ल्‍ड फेमस फुटबॉल दिग्गजों को भारत ला चुके हैं। हालांकि दत्‍ता द्वारा पूर्व में आयोजित किए गए आयोजन खूब सफल रहे लेकिन मेसी 'GOAT टूर'में भारी आराजकता के कारण उन्‍हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। इस प्रोग्राम का उद्देश्य इंडियन फैंस को मेसी को करीब से देखने, उनकी बात सुनने और एक वैश्विक खेल हस्ती से जुड़ने का मौका देना था।

मेसी के भारत पहुंचने पर दत्‍ता ने बोली थी ये बात

मेस्सी को हवाई अड्डे पर रिसीव करते समय दत्ता ने कहा था, "मैं बस उनसे मेरे साथ फुटबॉल खेलने के लिए कहना चाहता हूं। और यदि मैं सफल नहीं होता, तो मैं कल सुबह जिम जाऊंगा ताकि उनकी एक झलक पा सकूं। मेरी ऑटोग्राफ बुक तैयार है और उम्मीद है कि मुझे एक सेल्फी मिलेगी।"

भगदड़ के बाद बीच में रद्द हुआ मेस्‍सी का कार्यक्रम

ले‍किन मेस्सी की भारत की ये छोटी सी ट्रिप के दौरान कोलकाता में उनके चारों ओर सुरक्षा और आयोजकों की भारी भीड़ - इन सब कारणों से प्रशंसक फुटबॉल आइकन की एक स्पष्ट झलक नहीं पा सके। अराजकता के चलते कार्यक्रम में अचानक भगदड़ मचने के बाद बीच में रद्द करना पड़ा।

राज्‍यपाल ने आयोजक दत्‍ता को अरेस्‍ट करने का आदेश दिया

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने इस घटना को कोलकाता के खेल-प्रेमी लोगों के लिए 'एक काला दिन' बताया। उन्होंने राज्य सरकार को साल्ट लेक स्टेडियम में मेस्सी के कार्यक्रम के आयोजक को कुप्रबंधन के आरोप में तुरंत गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। भाजपा ने भी टीएमसी सरकार पर निशाना साधते हुए इसे 'पूरी तरह से शर्मनाक' और 'शून्य प्रबंधन' करार दिया। राज्यपाल बोस ने आयोजकों के साथ-साथ पुलिस को भी जिम्मेदार ठहराया, यह कहते हुए कि उन्होंने 'सरकार, लोगों और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को निराश किया है', जिनके पास गृह मंत्रालय का प्रभार भी है।

हिरासत में लिए गए सतदु् दत्‍ता

राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कुमार ने पत्रकारों को बताया कि पुलिस ने सतद्रु दत्ता को हंगामे के तुरंत बाद हिरासत में ले लिया। डीजीपी ने उन पर कुप्रबंधन का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि कार्यक्रम के लिए खरीदे गए टिकटों का पैसा आयोजकों द्वारा वापस किया जाएगा।

ममता बनर्जी ने उच्‍च-स्‍तरीय जांच का दिया आदेश

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी इस कुप्रबंधन पर गहरा सदमा व्यक्त किया और उच्च-स्तरीय जांच समिति का गठन करने की घोषणा की। उन्होंने मेस्सी और स्टेडियम में जमा हुए सभी खेल प्रेमियों से माफी मांगी। मुख्यमंत्री ने कहा, "मैं आज साल्ट लेक स्टेडियम में देखी गई अव्यवस्था से गहरी परेशान और स्तब्ध हूं। हजारों प्रशंसक फुटबॉल स्टार की एक झलक पाने की उम्मीद में स्थल पर जमा हुए थे।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+