Merry Christmas: राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी समेत तमाम दिग्गज हस्तियों ने दी क्रिसमस की बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम बड़ी हस्तियों ने देशवासियों को क्रिसमस पर्व की बधाई दी है।

merry christmas

Recommended Video

    Christmas 2022: देशभर में क्रिसमस की धूम, President Murmu, PM Modi ने दी बधाई | वनइंडिया हिंदी *News

    Merry Christmas: दुनियाभर में आज लोग क्रिसमस का पर्व धूमधाम से मना रहे हैं। क्रिसमस पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू चर्च पहुंची और यहां की एक तस्वीर को उनके आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया गया है। तस्वीर को शेयर करके लिखा गया, राष्ट्रपति ने मानवता की प्रगति और कल्याण की प्रार्थना की। उन्होंने यहां आयोजित समारोह में भाग लिया और बच्चों के साथ समय बिताया। राष्ट्रपति के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लोगों को क्रिसमस की बधाई दी, पीएम ने ट्वीट करके लिखा, मेरी क्रिसमस, यह खास दिन हमारे समाज में सद्भाव और आनंद की भावना का विकास करे। हम प्रभु ईशा मसीह के अच्छे विचारों को याद करें और समाज की सेवा करने पर हमेशा जोर दें।

    वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी लोगों को क्रिसमस के त्योहार की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट करके लिखा, आइए हम सब मिलकर ईश्वर से देश में शांति और सद्भाव की प्रार्थना करें। टीएमसी के ट्विटर हैंडल से एक वीडियो भी शेयर किया गया है जिसमे देखा जा सकता है कि ममता बनर्जी और पार्टी के महासचिव अभिषेक बनर्जी क्रिसमस की पूर्व संध्या पर कैथिड्रल चर्च पहुंचे और यहां पर प्रार्थना की। देशभर में लोग क्रिसमस का पर्व बीती रात से बना रहे हैं।

    उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी देर रात तक क्रिसमस पर्व की धूम देखने को मिली। बड़ी संख्या में लोग हजरतगंज स्थित कैठिड्रल चर्च पर इकट्ठा हुए और लोगों ने प्रभू ईशू को याद करते हुए प्रार्थना की। बता दें कि इस वर्ष दुनियाभर में क्रिसमस का पर्व महामारी की पाबंदियों के बिना बनाया जा ररहा है। लेकिन जिस तरह से चीन में कोरोना ने फिर से दस्तक दी है उसके चलते लोगों में कोरोना का डर बना हुआ है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+