पीरियड्स में महिलाओं के खाना... वाले स्वामी कृष्णस्वरूप दास के बयान पर भड़कीं ऋचा चड्ढा , दिया करारा जवाब
नई दिल्ली। ज्वलंत मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखने वाली अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने स्वामीनारायण भुज मंदिर (नारायण देव गादी) के स्वामी कृष्णस्वरूप दास के 'पीरियड्स में महिलाएं खाना बनाएंगी तो अगले जन्म में वे कुतिया बनेंगी' वाले बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए तीखा वार किया है, 'फुकरे' अभिनेत्नी ने ट्वीट करके स्वामी के बयान की कड़ी आलोचना की है।

ऋचा चड्ढा ने दिया तगड़ा जवाब
आपको बता दें कि ऋचा चड्ढा ने twitter पर लिखा है कि इस शख्स ने 9 महीने तक कोख में रहकर पीरियड ब्लड से पोषक तत्व लिये, सब बेकार किया, ऋचा चड्ढा का ये ट्वीट इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Recommended Video
क्या कहा था स्वामी कृष्णस्वरूप दास ने
गुजरात के भुज स्थित स्वामीनारायण मंदिर के स्वामी कृष्णस्वरूप दास ने महिलाओं को लेकर एक विवादित बयान दिया है, स्वामी कृष्णस्वरूप ने कहा कि अगर महिलाओं को पीरियड्स आ रहे हैं तो उन्हें इस दौरान खाना नहीं बनाना चाहिए, यह पक्का है कि यदि पुरुष मासिक धर्म के चक्र से गुजर रहीं महिलाओं के हाथ का बना खाना खाते हैं तो वे अगले जन्म में बैल बनेंगे, उन्होंने कहा कि पीरियड्स के दौरान अगर महिला किचन में पति के लिए खाना बनाती है तो निश्चित तौर पर वह कुतिया के रूप में पुनर्जन्म लेंगी।

सोशल मीडिया पर लोग कर रहे हैं स्वामी कृष्णस्वरूपदास की आलोचना
सोशल मीडिया पर लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं। लोग यहां तक सवाल खड़े कर रहे हैं कि आखिर किसने उन्हें मठ का स्वामी बना दिया। बता दें कि स्वामी कृष्णस्वरूप दासजी भुज मंदिर के उपदेशक हैं। उन्होंने गुजराती भाषा में जो उपदेश दिया है उसका वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा है। यही नहीं स्वामी ने ये भी कहा कि पीरियड्स से गुजर रही महिला
के हाथ से बना हुआ खाना आप खाते हैं तो उसके दोषी आप भी हैं,शास्त्रों में इन चीजों के बारे में साफ-साफ लिखा है।












Click it and Unblock the Notifications