पीएनबी घोटाला: भगोड़े मेहुल चोकसी ने छोड़ी भारतीय नागरिकता

नई दिल्ली। पीएनबी घोटाले के मुख्य आरोपियों में से एक मेहुल चोकसी ने भारतीय नागरिकता छोड़ दी है। सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि उसने अपना भारतीय पासपोर्ट एंटीगुआ उच्चायोग में जमा करवा दिया है। मेहुल चोकसी के भारतीय पासपोर्ट सौंपने के बाद उसे वापस लाने में अब सरकार को और भी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। पीएनबी घोटाले में मेहुल चोकसी और उसका भांजा नीरव मोदी मुख्य आरोपी है और दोनों ही देश से फरार हो गए थे।

mehul choksi surrended his indian passport to High Commission in Guyana- sources

जब कोई भारतीय नागरिक किसी अन्य देश की नागरिकता हासिल करता है तो उसे भारतीय पासपोर्ट सरेंडर करना होता है। खबर है कि मेहुल चोकसी ने भारतीय पासपोर्ट नंबर जेड 3396732 को कैंसिल्ड बुक्स के साथ जमा करा दिया है। नागरिकता छोड़ने के लिए चोकसी ने 177 अमेरिकी डॉलर का ड्राफ्ट भी जमा कराया है। वहीं, सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि पीएमओ ने चोकसी के नागरिकता छोड़ने के मामले में विदेश मंत्रालय और जांच एजेंसियों से प्रोग्रेस रिपोर्ट मांगी है।

बता दें कि पीएनबी में 14000 करोड़ रुपये का घोटाला सामने आने के बाद चोकसी, उनके भतीजे और हीरा व्यापारी नीरव मोदी के खिलाफ आपराधिक कानूनों के तहत मुकदमा चल रहा है। हाल ही में ब्रिटिश अधिकारियों ने भारत सरकार से कहा था कि नीरव मोदी ब्रिटेन रह रहा है। वहीं, चोकसी बहुत पहले ही एंटीगुआ की नागरिकता ले चुका है।

चोकसी की कई करोड़ की संपत्ति की जा चुकी है जब्त

अभी तक ईडी ने दोनों आरोपियों की कई करोड़ की संपत्ति को जब्त कर लिया है। मेहुल चोकसी की थाईलैंड में 13 करोड़ की संपत्ति को जब्त कर लिया गया था। दोनों ही आरोपियों के खिलाफ आर्थिक भगोड़ा अधिनियम कानून के तहत कार्रवाई की जा रही है। जबकि सरकार चोकसी को एंटीगुआ से भारत वापस लाने की कोशिश में जुटी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+