'मैं भागा नहीं इलाज के लिए आया हूं, ED-CBI चाहे तो एंटीगुआ आकर पूछताछ कर सकती है'

नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक घोटाले का आरोपी मेहुल चोकसी ने मुंबई के एक कोर्ट में हलफनामा देकर कहा है कि प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई के वो दावे गलत हैं जिसमें कहा गया है कि मैं जांच में शामिल नहीं हो रहा हूं। अपने स्वास्थ्य का हवाला देते हुए चोकसी ने कहा है कि वह एंटीगुआ के बाहर यात्रा नहीं कर सकता है। अगर पूछताछ करनी है तो ईडी और सीबीआई एंटीगुआ में उनसे पूछताछ कर सकती है।

Mehul Choksi filed affidavit, said ED and CBI can question him in Antigua

चौकसी ने कहा कि मैं जांच में शामिल होने को तैयार हूं लेकिन अपने स्वास्थ्य कारणों से मैं यात्रा करने में असमर्थ हूं। जैसी ही मैं यात्रा करने के लिए चिकित्सकीय रूप से फिट होउंगा मैं भारत आउंगा। बता दें कि इससे पहले चौकसी ने स्वास्थ्य कारणों से मुंबई हाई कोर्ट के सामने पेशी के लिए असमर्थता जताई थी। चोकसी ने अपने स्वास्थ्य का हवाला देते हुए कहा था वह फ्लाइट में 41 घंटे का सफर करके भारत नहीं आ सकता।

चोकसी ने कोर्ट से कहा है था कि वो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जांच में शामिल हो सकता है। बता दें कि हजारों करोड़ की धोखाधड़ी करने वाले मेहुल चोकसी को इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है। ईडी की याचिका को रद्द करने की मांग करते हुए चोकसी ने कोर्ट को 34 पेज का जवाब भेजा था। जिसमें उसने कहा है कि वो पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के साथ पत्राचार से बातचीत कर रहा है। इसके अलावा उसने यह भी कहा है कि अदालत को गुमराह करने के लिए ED ने जानबूझकर पीएनबी के साथ पत्राचार से हुई बातचीत को पेश नहीं किया।

यह भी पढ़ें- पेशी को लेकर मेहुल चोकसी का नया ड्रामा, बोला- 41 घंटे का सफर करके भारत नहीं आ सकता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+