पेशी को लेकर मेहुल चोकसी का नया ड्रामा, बोला- 41 घंटे का सफर करके भारत नहीं आ सकता

नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक घोटाले का आरोपी मेहुल चोकसी बॉम्बे हाई कोर्ट के सामने पेश होने में असमर्थता जताई है। चोकसी ने अपने स्वास्थ्य का हवाला देते हुए कहा वह फ्लाइट में 41 घंटे का सफर करके भारत नहीं आ सकता। चोकसी ने कोर्ट से कहा है कि वो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जांच में शामिल हो सकता है। बता दें कि हजारों करोड़ की धोखाधड़ी करने वाले मेहुल चोकसी को इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस किया है।

Mehul Choksi says to Bombay Court, Wanted to join investigation through video conferencing

ईडी की याचिका को रद्द करने की मांग करते हुए चोकसी ने कोर्ट को 34 पेज का जवाब भेजा है। जिसमें उसने कहा है कि वो पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के साथ पत्राचार से बातचीत कर रहा है। इसके अलावा उसने यह भी कहा है कि अदालत को गुमराह करने के लिए ED ने जानबूझकर पीएनबी के साथ पत्राचार से हुई बातचीत को पेश नहीं किया। ईडी ने कोर्ट में याचिका देते हुए दलील दी है कि चोकसी को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया जाए और उसकी संपत्तियों को भगोड़ा आर्थिक अपराधी अधिनियम के तहत जब्त करने का आदेश दिया जाए।

ईडी ने जानबूझकर संपत्तियों का दाम कम बताया
चोकसी ने अपने जवाब में कहा है कि ईडी ने जानबूझकर उसकी संपत्तियों का दाम कम बताया है। ताकि ज्यादा से ज्यादा संपत्ति को अटैच किया जा सके। बता दें कि ईडी ने जिन संपत्तियों को अटैच किया है उनकी अनुमानित कीमत 89 करोड़ से 537 करोड़ रुपए के बीच बताई गई है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार चोकसी ने स्पेशल जज एमएस आजमी के सामने सोमवार को वकील संजय अबॉट और राहुल अग्रवाल के जरिये जवाब पेश किया।

यह भी पढ़ें- इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नए साल पर दिया तोहफा, अब हिंदी में उपलब्ध होंगी आदेशों की प्रतियां

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+