Mehul Choksi के भारत के नए ठिकाने की दीवारें 166 के खून से सनी! 13,000 करोड के घोटालेबाज की यहां कटेंगी रातें
Mehul Choksi Extradition India: PNB घोटाले के मास्टरमाइंड मेहुल चोकसी (63) का प्रत्यर्पण बेल्जियम से भारत के करीब आ गया है। बेल्जियम कोर्ट ने चोकसी के प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी है, जो ₹13,000 करोड़ के घोटाले के बाद बड़ी जीत है।
भारत ने चोकसी के 'जेलों की खराब स्थिति' के दावों का जवाब देते हुए मुंबई की आर्थर रोड जेल की बैरक नंबर 12 की तस्वीरें और डिजाइन साझा किए हैं। यह बैरक 26/11 के हमलावर अजमल कसाब की भी रही है। आपको बता दें कि, कसाब के हमले में 166 लोगों की जान गई थी। आइए, जानते हैं चोकसी का नया 'घर', बैरक की सुविधाएं, और प्रत्यर्पण का पूरा ड्रामा...

Mehul Choksi Arthur Road Jail Barrack 12: चोकसी का नया ठिकाना - क्या सुविधाएं?
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, आर्थर रोड जेल (मुंबई की हाई-सिक्योरिटी जेल) की बैरक नंबर 12 को चोकसी के लिए तैयार किया गया है। भारत ने CPWD (सेंट्रल पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट) की 6 तकनीकी शीट्स (3D रेंडरिंग, प्लान, सेक्शन) बेल्जियम कोर्ट को सौंपी हैं। बैरक 46.5 वर्ग मीटर (500 sq ft) की है, जिसमें 2 कोठरियां, निजी शौचालय, और बेसिक सुविधाएं हैं।
सुविधाएं:
- कमरा: 2 कोठरियां, वेंटिलेशन वाले 4 खिड़कियां (मच्छर जाली के साथ), 3 पंखे, 6 हैंगिंग लाइट्स।
- सुरक्षा: ग्रिल्ड दरवाजे, CCTV कैमरा वेंटिलेटर के पास, 24/7 गार्ड। मोबाइल जामर बीम लेवल पर।
- स्वच्छता: निजी टॉयलेट, वॉश एरिया। जेल नॉन-वायलेंट व्हाइट-कॉलर अपराधियों के लिए है, भीड़ नहीं।
- चिकित्सा: मेडिकल जांच या कोर्ट हियरिंग पर ही बाहर निकाला जाएगा। सेंट्रल जेल हॉस्पिटल से जुड़ा।
CPWD इंजीनियर डी. रॉयचौधरी के हस्ताक्षर वाली शीट्स 5 जून 2025 की हैं। भारत ने कहा, 'यह बैरक अंतरराष्ट्रीय मानकों (CPT - यूरोपीय टॉर्चर प्रिवेंशन कमिटी) पर बनी है। चोकसी को न्यायिक हिरासत में रखा जाएगा, जांच एजेंसी के पास नहीं।'
Mehul Choksi Extradition: बेल्जियम कोर्ट का फैसला
चोकसी 2018 से फरार हैं। PNB घोटाले में ₹13,578 करोड़ के लोन की धोखाधड़ी का आरोपी। वो एंटीगुआ में छिपा था, लेकिन 2021 में डोमिनिका में गिरफ्तार हो गया। अब बेल्जियम कोर्ट में प्रत्यर्पण केस चल रहा है। चोकसी ने दावा किया था, 'भारत में जेलें भीड़भाड़ वाली और असुरक्षित हैं। मुझे यातना का डर है।'
- कोर्ट का फैसला: एंटवर्प अपील कोर्ट ने कहा, 'चोकसी के दावे सिख आंदोलन या तिहाड़ जेल जैसे असंबंधित मामलों पर आधारित हैं। कोई व्यक्तिगत खतरा साबित नहीं। अपराध प्रत्यर्पण योग्य हैं।' कोर्ट ने Prevention of Corruption Act की धाराओं (7, 13(2), 13(1)(c)(d)) को मान्यता दी, जो 1 साल से ज्यादा सजा वाली हैं।
- भारत का जवाब: भारत ने बैरक 12 की तस्वीरें देकर कहा, 'चोकसी को मानवीय हिरासत मिलेगी। मीडिया कवरेज पक्षपात नहीं है।'
प्रत्यर्पण के बाद चोकसी मुंबई लाया जाएगा, जहां CBI-ED की जांच होगी।
PNB घोटाला: चोकसी का काला कारनामा
चोकसी ने PNB से फर्जी LoU (लेटर ऑफ अंडरटेकिंग) से ₹13,578 करोड़ का लोन लिया। 2018 में एंटीगुआ भागे। 2021 में डोमिनिका में गिरफ्तार, लेकिन एंटीगुआ सिटिजनशिप के कारण छूट मिली। भारत ने 150+ देशों से प्रत्यर्पण का अनुरोध किया था।
बैरक 12 की तस्वीरें चोकसी के दावों को तोड़ती हैं। प्रत्यर्पण भारत के लिए बड़ी जीत है। क्या चोकसी को जल्द भारत लाया जाएगा? CBI की अगली सुनवाई बताएगी।
ये भी पढ़ें- Mehul Choksi News: भगोड़े मेहुल चोकसी के भारत प्रत्यर्पण को मिली मंजूरी, 13,000Cr का घोटालेबाज कब लाया जाएगा?












Click it and Unblock the Notifications