पंजाब नेशनल बैंक जानबूझकर मेरे खिलाफ फर्जी केस तैयार कर रहा- मेहुल चोकसी
नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक को करोड़ों रुपए का चुना लगाने वाले हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी ने खुद को निर्दोष बताया है। उसने आरोप लगाया है कि पंजाब नेशनल बैंक जानबूझकर उनके खिलाफ फर्जी मामला तैयार कर रहा है। उसने कहा कि पीएनबी घोटाले में जिन तमाम कंपनियों के खिलाफ जांच चल रही है उसमे से किसी भी कंपनी में उसकी भागीदारी नहीं है। वह उन तमाम कंपनियों से वर्ष 2000 में ही अलग हो चुका है। चोकसी के वकीलों की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मेहुल चोकसी के जिन ठिकानों पर छापेमारी की गई है वह पुराने दस्तावेज के आधार पर की गई है। मेहुल चोकसी ने 1995 में इन दस्तावेजों को पंजाब नेशनल बैंक को सौंपा था और उसी आधार पर उसके ठिकानों पर छापेमारी की गई है।

मेहुल चोकसी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि उसने अपने केवाईसी यानि अपने ग्राहक जानों को में सुधार करने के लिए पंजाब नेशनल बैंक से पहले भी कई बार कहा था। उसने कहा कि जिन कथित घोटालों की जाांच चल रही है उसमे से किसी भी कंपनी में वह भागीदार नहीं है। हकीकत यह है कि उसने इन तमाम कंपनियों से वर्ष 2000 में ही नाता तोड़ लिया है। चोकसी की ओर से कहा गया है कि जिस तरह से उसकी तमाम संपत्तियों को जब्त कर लिया गया है उस वजह से वह अपना कर्ज लौटा नहीं पा रहा है।
चोकसी ने अपने बयान में कहा है कि वह इस विषम परिस्थिति में कर्ज लौटाने में सक्षम नहीं है और उससे कर्ज लौटाने की उम्मीद भी नहीं की जा सकती है। मैं 25 साल तक पंजाब नेशनल बैंक का ग्राहक रहा हूं और मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है। बता दें कि चोकसी और उसका रिश्तेदार नीरव मोदी हजारों करोड़ रुपए के पीएनबी घोटाले के आरोप में देश से फरार हैं। चोकसी ने कहा कि उसने पीएनबी के अधिकारियों के साथ बैठक की और सौहार्दपूर्ण तरीके से कर्ज लौटाने की बात कही है, लेकिन बैंक के अधिकारियों ने उसके प्रस्ताव को नजरअंदाज कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications