मुफ्ती मोहम्द सईद के निधन के बाद बेटी महबूबा मुफ्ती बन सकती है जम्मू-कश्मीर की सीएम
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन के बाद उनकी बेटी महबूबा मुफ्ती का मुख्यमंत्री बनना लगभग तय हो गया है। अगर ऐसा होता है तो इसी के साथ महबूबा मुफ्ती जम्मू कश्मीर की पहली महिला मुख्यमंत्री होंगी। मुफ्ती मोहम्मद सईद की भी यही ख्वाहिश थी कि उनकी बेटी राज्य की मुख्यमंत्री बने। आपको बता दें कि महबूबा मुफ्ती अनंननाग से सांसद है और वर्तमान में पीडीपी की अध्यक्ष है। जानिए मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन पर किसने क्या कहा

गौरतलब है कि मुफ्ती मोहम्मद सईद का गुरुवार सुबह निधन हो गया। उनका एम्स में पिछले 14 दिनों से इलाज चल रहा था। 79 वर्षीय सईद को 24 दिसंबर 2015 को गर्दन में दर्द और बुखार के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था।












Click it and Unblock the Notifications