महबूबा मुफ्ती बोलीं- आर्किटल 35A की हिफाजत के लिए जान कुर्बान करने को तैयार रहेंगे
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में 10 हजार अतिरिक्त अर्धसैनिक बलों की तैनाती और अनुच्छेद 35ए हटाने की खबरों को लेकर सियासत गरमाई हुई है। जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती ने केंद्र सरकार को आगाह किया था कि राज्य में अनुच्छेद 35ए से छेड़छाड़ करना बारूद में आग लगाने जैसा होगा। वहीं, एक बार फिर महबूबा मुफ्ती ने आर्टिकल 35ए को लेकर सभी दलों से साथ आने की अपील की है।

35ए पर गरमाई सियासत
महबूबा मुफ्ती ने कहा कि इस वक्त ऐसी अफवाहें हैं कि 35ए के ऊपर हमला हो सकता है। उसके हवाले से हमको इकट्ठा होना चाहिए, ना सिर्फ लीडर्स बल्कि जो राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता हैं, चाहें नेशनल कॉन्फ्रेंस के हों, कांग्रेस हो या बीजेपी या फिर पीडीपी हो। मुफ्ती ने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं को सब के घर जाना चाहिए और सभी को बताना चाहिए कि इस वक्त जो चुनाव की लड़ाई है, उसको अलग रखकर हम मिलकर काम करेंगे।

35A की हिफाजत के लिए जान कुर्बान करने को तैयार रहेंगे
महबूबा मुफ्ती ने कहा कि जम्मू-कश्मीर का जो 35ए है उसकी हिफाजत के लिए ये जान और माल कुर्बान करने को तैयार रहेंगे। ये पहली बार नहीं है जब महबूबा मुफ्ती ने 35ए को लेकर ऐसी बातें कही हैं। कुछ दिनों पहले भी मुफ्ती ने अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा था कि वे अनुच्छेद 35ए की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ने को तैयार रहें।
जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे के लिए लड़ना है- मुफ्ती
महबूबा मुफ्ती ने कहा था कि हम अपनी आखिरी सांस तक कश्मीर की रक्षा करेंगे, पीडीपी कभी समाप्त नहीं होगी। आज बारिश में हमारे कार्यकर्ता अपना पैसा खर्च करके दूर दराज से आए हैं। मुफ्ती ने कहा कि कश्मीर के लिए शहीद हुए लोगों को याद करने की जरूरत है। हमें एक बड़ी लड़ाई के लिए तैयार रहने की जरूरत है। चुनाव आते हैं और चले जाते हैं लेकिन असली लड़ाई जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे के लिए लड़ना है। हम राज्य की स्थिति को बचाने के लिए किसी भी हद तक जाएंगे।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications