महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा बोलीं- नहीं पता पीएम मोदी खुद गुमराह या जानबूझकर देश को बहका रहे

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने मंगलवार को केंद्र की एनडीए सरकार से कश्मीर नीति को लेकर कई सवाल किए हैं। दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इल्तिजा ने कश्मीर में वीपीएन के जरिए इंटरनेट इस्तेमाल पर गिरफ्तारियों को लेकर अपने गुस्से का इजहार किया। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कहा कि समझ नहीं आता वो सचमुच जमीन की सच्चाई नहीं जानते या वो किसी रणनीति के तहत देश को गुमराह कर रहे हैं।

Mehbooba Mufti Daughter Iltija Mufti on jammu kashmir internet narendra modi

Recommended Video

    Mehbooba Mufti daughter Iltija Mufti ने PM Modi पर लगाया ये गंभीर आरोप | वनइंडिया हिंदी

    इल्तिजा ने कहा, मैं पीएम मोदी का सम्मान करती हूं। लेकिन उनके फैसलों से ये पूछना ही पड़ता है कि उन्हें गुमराह किया जा रहा है या वह जानबूझकर देश को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह लगातार कश्मीर पर बयान दे रहे हैं कि वहां सब ठीक है। मैं कहूंगी कि अमित शाह वहां जाएं और खुद देखें। इल्तिजा ने कहा कि आज कश्मीर के लोग महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला जैसे स्थानीय नेताओं से नाराज हैं लेकिन वे केंद्र सरकार से बहुत ज्यादा नाराज हैं।

    वीपीएन इस्तेमाल कर सोशल मीडिया चलाने पर कश्मीर में 200 लोगों के खिलाफ एफआईआर पर भी इल्तिजा ने सवाल उठाया। कश्मीर में अलग-अलग सोशल मीडिया यूजर्स पर यूएपीए के तहत 'ऑनलाइन प्लेटफार्मों का दुरुपयोग' करने के लिए एफआईआर की गई है। इस पर इल्तिजा ने कहा कि यह बेहद खराब है कि कश्मीरियों को सोशल मीडिया तक नहीं चलाने दिया जा रहा है। मैं कश्मीर जाऊंगी और वीपीएन का इस्तेमाल करूंगी। वो मेरे खिलाफ भी एफआईआर कर दें।

    जम्मू कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा खत्म कर दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांटे जाने के फैसले के बाद से वहां के ज्यादातर नेता हिरासत में हैं। 5 अगस्त 2019 से ये लोग हिरासत में हैं। इनमें तीन पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती, उमर अब्दुल्ला और फारूक अब्दुल्ला भी शामिल हैं। महबूबा मुफ्ती को हिरासत में लिए जाने के बाद उनकी बेटी इल्तिजा लगातार केंद्र पर हमलावर हैं। महबूबा का ट्विटर भी वही चला रही हैं। इससे पहले महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला पर पीएसए लगाने जाने की भी इल्तिजा ने कड़ी आलोचना की थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+