Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

गौतम गंभीर के इस जवाब पर भड़की महबूबा मुफ्ती, ट्विटर पर किया 'ब्लॉक'

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने आर्टिकल 370 पर एक बार फिर विवादित बयान दिया था। इसको लेकर पूर्व क्रिकेटर और हाल ही में भाजपा का दामन थामने वाले गौतम गंभीर ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी। दोनों के बीच तीखी बहस के बाद महबूबा मुफ्ती ने पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर को ट्विटर पर ब्लॉक कर दिया। बता दें कि पिछले कुछ समय से लगातार जम्मू-कश्मीर को लेकर महबूबा मुफ्ती विवादित बयानबाजी करती रही हैं।

महबूबा ने कही हिंदुस्तानियों के मिटने की बात

महबूबा ने कही हिंदुस्तानियों के मिटने की बात

दरअसल, दिल्ली हाईकोर्ट में महबूबा मुफ्ती, फारुख अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला के खिलाफ एक पीआईएल दाखिल की गई है और इनको आगामी लोकसभा चुनाव में इलेक्शन लड़ने के लिए प्रतिबंधित किए जाने की मांग की गई है। इसी खबर पर महबूबा भड़क उठी थी और उन्होंने आर्टिकल 370 पर एक बार फिर विवादित बयान दिया था।

यह भारत है, कोई आप जैसा धब्बा नहीं जो मिट जाएगा- गंभीर

महबूबा मुफ्ती ने विवादित ट्वीट करते हुए लिखा, 'कोर्ट में समय क्यों बर्बाद करना.. आर्टिकल 370 को हटाने के लिए बीजेपी का इंतजार करें। ये खुद ही हमें चुनाव लड़ने से रोक देगा क्योंकि भारतीय संविधान अब जम्मू-कश्मीर पर लागू नहीं होगा। ना समझोगे तो मिट जाओगे ये हिंदुस्तान वालों। तुम्हारी दास्तां तक भी ना होगी दास्तानों में।' इसपर गंभीर ने रिप्लाई किया था, 'यह भारत है, कोई आप जैसा धब्बा नहीं जो मिट जाएगा।'

महबूबा मुफ्ती ने गंभीर को किया ट्विटर पर ब्लॉक

इसके जवाब में महबूबा मुफ्ती ने तंज किया, 'उम्मीद करती हूं कि भाजपा में आपकी राजनीतिक पारी आपके क्रिकेट करियर की तरह बहुत खराब ना हो।' इसपर गंभीर ने जवाब दिया, ' ओह तो आपने ट्विटर हैंडल को अनब्लॉक कर दिया। आपको जवाब देने में 10 घंटे लग गए और इस तरह की नीरस तुलना। ये आपके व्यक्तित्व में गहराई की कमी को दर्शाता है।' गंभीर की इस तीखी प्रतिक्रिया पर महबूबा ने उनकी मानसिक सेहत पर चिंता जताई और उनको ब्लॉक करने की बात कही। महबूबा ने कहा, आप 2 रुपये प्रति ट्वीट के हिसाब से कहीं और ट्रोलिंग कर सकते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+